ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुघर समाधान योजना के तहत लाकडाउन के दौरान पुलिस परिवारो को पहुचाई जाएगी सहायता – एसपी पटेल
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

सुघर समाधान योजना के तहत लाकडाउन के दौरान पुलिस परिवारो को पहुचाई जाएगी सहायता – एसपी पटेल

By @dmin Published April 4, 2020
Share
SHARE

गरियाबंद. लाकडाउन के दौरान पुलिस परिवार को किसी प्रकार की समस्याओ का सामना ना करना पड़े इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सुघर समाधान योजना के तहत पुलिस परिवारो को किराना राशन सहित अन्य सहायता उपलब्ध कराने की अभिनव पहल की है। इस योजना के तहत पुलिस लाइन के दोनो फेस में रहने वाले परिवारो के लिए दो दो वाहनो की व्यवस्था की जाएगी जिसमें पुलिस के जवान भी मौजुद रहेंगे। जिन परिवारो को बाजार से कुछ सामान मंगाना होगा वे इसके माध्यम से ही मंगवायेंगें। उन्हे बाजार जाने की जरूरत नही पड़ेगी। इस योजना की जानकारी देने बुधवार को पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने स्वयं पुलिस लाइन के दोनो फेस में जाके पुलिस परिवारो से रूबरू चर्चा की। सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए एसपी ने उन्हे बताया कि संकट के समय में पुलिस, चिकित्सक और मीडियाकर्मियो की भूमिका काफी अहम है। इन सब के प्रयास से ही गरियाबंद सुरक्षित है। ऐसे समय में यह जरूरी है कि पुलिस जवानो के परिजनो को भी किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए। क्यो कि पुलिस जवानो के ड्यूटी में होने के कारण उनके परिजन बाजार से राशन सहित अन्य जरूरी चीजो की व्यवस्था नही कर पाते है। इसलिए हमने सोचा है कि इन परिवारो की सहायता के लिए कोई पहल की जाए। हम सुघर समाधान योजना के तहत सभी परिवारो की सहायता करेंगे। उन्होने उपस्थित सभी महिलाओ से कहा कि रोजाना उनके घरेलु सामान लाने के लिए दोनो पुलिस लाइन में दो दो वाहन पुलिसकर्मियो सहित उपलब्ध रहेंगे। आप सभी अपने अपने सामान की लिस्ट बनाकर इन्हे सौप देंगे। ये बाजार जाकर आपका समान ले आयेंगे। इसके बाद सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए एक एक परिवार को बुलाकर उनका सामान दे दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि लाकडाउन के दौरान संक्रमण से लड़ने आमजनता के समान पुलिस परिवार भी सहभागी बने यह जरूरी है। इसलिए हमारा प्रयास है कि पुलिस परिवार भी अपने घरो में रहे। आसपास स्वच्छता का पालन करें। इस दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिस परिवार को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जरूरी टिप्स भी दि एसपी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण हवा के बजाय एक दूसरे के सम्पर्क मे आने से फैलता है। आपस में बात चीत करते समय एक मीटर की दूरी रखना जरूरी है। लाकडाउन के दौरान संक्रमण से रोकथाम हेतु आम जनता के साथ पुलिस परिवार भी सहभागी होना चाहिए। उन्होेने कहा कि पुलिस के जवान दिनभर ड्यूटी में बाहर रहते है। कई लोगो से मिलना झुलना होता है इसलिए इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। संक्रमण से बचाव के लिए सभी परिवार अपने अपने घर के बाहर एक बाल्टी पानी, सेनिटाइजर और साबुन रखे ताकि जो भी बाहर से आए पहले हाथ पैर धोए और फिर अंदर आए। इतना ही नही सभी जवान अपने जुते चप्पल बाहर रख कर प्रवेश करेंगे। साथ ही उन्होने महिलाओ से अपील की वे किसी जवानो को खाली पेट और बिना पानी बोतल के ड्यूटी मे ना जाने दे। क्योकि बाहर कुछ खाने का नही मिलना ना ही पानी मिलता है। इसलिए सभी जवानो को भरपेट भोजन कराकर पानी बोतल साथ देेकर ही भेजे। इसके अलावा बाहर से आने वाले जवान का यूनिफार्म तुरंत धोने में डाले, अच्छे से धोए और धूप में सुखाए ताकि कपड़ो से संक्रमण फैलने का खतरा ना हो। उन्होने पुलिस के जवानो से भी कहा कि सेनिटाइजर से हाथ धोने के बाद भी घर में प्रवेश करें, बच्चो और परिजनो को कम हाथ लगावे। घर जाकर कपड़े तुंरत बदले। एसपी ने कहा कि यह समय संयम और धीरज रखने के साथ सावधानी बरतने का है तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। एसपी की पहल का पुलिस परिवार की महिलाओ ने स्वागत किया और इसका पालन करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर एसपी सुखनंदर राठौर, एसडीओपी संजय ध्रुव, आर आई उमेश राय भी मौजुद थे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin April 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 188 बेसहारा लोगों को विभिन्न आश्रय स्थल में ठहराकर नाश्ता से लेकर दोनों टाइम की गई है भोजन की व्यवस्था
Next Article ‘मन की बात’ फेम ढाबा मालिक राहगीरों को फ्री में बांट रहे खाना

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?