ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में सरकार, पॉवर कंपनी में 71 पदों पर भर्ती आदेश जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Good News : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में सरकार, पॉवर कंपनी में 71 पदों पर भर्ती आदेश जारी

By Mohan Rao
Published: May 4, 2023
Share
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में सरकार
SHARE

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण पर आए फैसले के बाद छत्तीसगढ़ सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को नई भर्तियों के लिए बुधवार को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में नई भर्तियों का सिलिसला भी शुरू हो गया है। पॉवर कंपनी ने 71 पदों पर भर्ती आदेश भी जारी कर दिया है। वहीं अन्य विभागों में भर्तियां निकालने की कवायद की गई है।

बता दें बिलासपुर हाईकोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताते हुए 58 प्रतिशत आरक्षण को खारिज कर दिया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई थी। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ में  58 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक को हटा दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिर से भर्ती सूची प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश 3 मई को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये। इसके बाद ये माना जा रहा था कि प्रदेश में भर्तियां 58 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर हो सकेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीएम भूपेश बघेल ने हाई लेवल मीटिंग लेकर जल्द ही बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों में भर्ती और प्रमोशन के निर्देश भी दिए थे।

पॉवर कंपनी ने की शुरूआत
राज्य शासन के निर्देश का तत्काल अनुपालन करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने 70 पदों पर भर्ती आदेश जारी कर दिये हैं। जिसके अनुपालन में आज ही डाटा एंट्री आपरेटर और जूनियर इंजीनियर के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गए हैं। अभियंता (मानव संसाधन) अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि डाटा एंट्री आपरेटर के विभागीय आवेदकों में से 40 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गए हैं। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 31, ट्रांसमिशन कंपनी के पांच और जनरेशन कंपनी के चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किये गए। इसी तरह जूनियर इंजीनियर की सीधी भर्ती के 31 पदों के भर्ती आदेश भी जारी कर दिये गए हैं। इनमें आईटी, इलेक्ट्रानिक्स व कंप्यूटर साइंस ब्रांच के अभ्यर्थी शामिल हैं।  साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। इसके लिये दस्तावेजों के परीक्षण के लिये प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

खनिजों का अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई, अब तक 20 हाईवा जप्त
राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा-छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा 500 में सिलेंडर’, घोषणा पत्र में करेंगे शामिल
शिव जी अर्पण सेवा समिति की पहल: सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे कापी, पेंसिल, रबर, स्केल
Voter awareness campaign : वाहन रैली निकाल कर दिया शत् प्रतिशत मतदान का संदेश
दुर्ग में चिंता बढ़ा रहा कोरोना, एक्टिव केस बढ़कर 112 हुए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Wrestlers strike : जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की पहलवानों से झड़प, महिला पहलवानों से गाली गलौच व मारपीट
Next Article साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, कहां-कहां देगा दिखाई, जानिए सूतक काल और सबकुछ साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, कहां-कहां देगा दिखाई, जानिए सूतक काल और सबकुछ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?