ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता: सोनमणि बोरा
Share
Notification Show More
Latest News
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा
September 30, 2026
PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी
September 30, 2026
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता: सोनमणि बोरा

By Poonam Patel Published May 13, 2026
Share
’विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन के साथ ही शिक्षार्थी और अभ्यर्थी भी बनना चाहिए’
’विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन के साथ ही शिक्षार्थी और अभ्यर्थी भी बनना चाहिए’
SHARE

रायपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव और दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने बुधवार को दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित पीएम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी विभागों का बारीकी से अवलोकन किया। श्री बोरा ने विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल लैब, स्पोर्ट्स रूम सहित सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विभाग में संचालित जादुई पिटारा गतिविधियों तथा मिडिल विभाग में स्मार्ट क्लास के माध्यम से कराए जा रहे शिक्षण कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से सहजता के साथ चर्चा कर पढ़ाई-लिखाई एवं खेलकूद की जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर अभिजीत सिंह उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव बोरा ने विद्यार्थियों से चर्चा में कहा कि अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से सफलता मिलती है। उन्होंने पीएमश्री विद्यालय निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए प्रारंभिक पायदान से ही विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन के साथ ही ज्ञान पिपासु शिक्षार्थी और अभ्यर्थी भी बनना चाहिए। उन्होंने इस दौरान विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की तथा सभी कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सम्माति भी किया। प्रमुख सचिव श्री बोरा और कलेक्टर सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया और यह भी पूछा कि वे जीवन में क्या बनेंगे। यह पूछने पर टॉपर्स ने सी.ए., साइबर इंजीनियर, कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को सराहनीय बताया।

सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं की छात्रा रिया साहू जिन्होंने राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त की है। वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी देवांगन ने जिला स्तर पर आठवां स्थान अर्जित की है। कक्षा 8वीं में पायल रजानी एवं नैतिक आमटे ने संकुल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल की है। इसी प्रकार कक्षा 5वीं की छात्रा शिवानी पटेल प्रथम स्थान पर रही, जबकि भव्या साहू एवं रूपाली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

You Might Also Like

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा

PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

Poonam Patel May 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशासन तिहार 2026 - जनसेवा का महाअभियान प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली सुरक्षित जीवन की नई शुरुआत
Next Article सौर पैनल मॉडल के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई विस्तृत जानकारी कुंजेमुरा शिविर में पीएम सूर्य घर योजना बनी आकर्षण का केंद्र

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?