ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर में दो स्थानों पर इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा, विधायक वोरा ने कहा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करें अधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहर में दो स्थानों पर इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा, विधायक वोरा ने कहा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करें अधिकारी

By @dmin
Published: September 29, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने की दिशा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जा रहे हैं। दुर्ग शहर में विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से दीपक नगर और तकियापारा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की मंजूरी मिल चुकी है। दीपक नगर में कुल एक करोड़ 55 लाख की लागत से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया जाएगा। इसके लिये टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। काम शुरू हो गया है। तकिया पारा में कुल 63 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किये गए हैं जिसमें से 27 लाख 29 हजार रुपए के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विधायक अरुण वोरा ने दोनों इंग्लिश मीडियम स्कूलों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर शहर के सभी स्कूलों के संधारण का प्रस्ताव बनाने कहा है। वोरा ने बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दीपक नगर के लिये 10 कमरे और बाथरूम निर्माण के लिये 82 लाख 25 हजार रुपए मंजूर किये गए हैं। स्कूल भवन निर्माण के लिये 23 लाख 49 हजार रुपएए ब्लाक ए और बी की मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य के लिये 11 लाख 37 हजार रुपएए विद्यालय में ब्लाक सी, डी और ई की मरम्मत कार्य के लिये 11 लाख 97 हजार रुपए मंजूर किये गए हैं। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है।

वोरा ने बताया कि तकियापारा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बाउंड्रीवालए पेवर ब्लाकए लैंडस्केपिंगए गेट व नाली निर्माण कार्य के लिये 27 लाख 29 हजार रुपए स्वीकृत किये गए हैं। इस कार्य के लिये टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक दो दिनों के भीतर वर्कऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा करीब 36 लाख रुपए की लागत से भवन का कार्य किया जाना है। इस कार्य का टेंडर हो चुका है। एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वोरा ने विभागीय अफसरों को इन सभी कार्यों को तत्काल पूरा करने और निर्माण कार्य की क्वालिटी का ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं।

छात्रों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने सर्वसुविधा युक्त प्रयोगशाला कक्ष, लाइब्रेरी, ओपन जिम, बच्चों की खेलने की सुविधा, आडिटोरियम, शौचालय, साइकल स्टैंड, स्वच्छ पेयजल की उत्तम व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी। बेहतर और उत्कृष्ट शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर के माध्यम से अध्यापन कराया जाएगा। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंग्लिश मीडियम स्कूल की योजना से बच्चों का भविष्य संवारने बड़ी पहल की है।

राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के कर रही हर संभव प्रयास: भूपेश बघेल
ओएसिस फर्टिलिटी की जननी यात्रा पहुँची रायपुर, फर्टिलिटी जागरूकता को दे रही बढ़ावा
दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, तीन लड़कियों समेत छह लोग हिरासत में
आदिवासी गीत पर जमकर थिरकी बस्तर फाइटर की महिला कमांडो, साथियों ने कैमरे में कैद कर किया वायरल
भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का 91 साल की उम्र में निधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 346 # 29 september 2021
Next Article नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान टोल मांगने पर कारों में सवार पुलिस के जवानों ने किया हंगामा, तीन लेन 45 मिनट तक रखीं ब्लॉक, लगाया जाम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?