ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

By Mohan Rao
Published: May 3, 2026
Share
SHARE

रायपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IIHM) नया रायपुर द्वारा आयोजित पाँचवाँ वार्षिक उत्सव शनिवार को महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय ऑडिटोरियम में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित इस संस्थान के समारोह की इस वर्ष की थीम “इनक्रेडिबल इंडिया” रही, जिसके माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्षा मोना सेन और छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन और राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ समारोह का गरिमामय आगाज़ हुआ।

उपलब्धियों का लेखा-जोखा
संस्थान के प्राचार्य विवेक आचार्य ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि IIHM न केवल छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बना रहा है, बल्कि उन्हें वैश्विक आतिथ्य उद्योग की चुनौतियों के लिए भी तैयार कर रहा है। समारोह के दौरान शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष का प्रतिष्ठित “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” पुरस्कार गीताक्षरा साहू को प्रदान किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों को पर्यटन क्षेत्र में नवाचार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
उत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। शास्त्रीय नृत्य, कथक और दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्यों ने भारतीय परंपरा की गहराई को मंच पर उतारा। लोक संस्कृति के तहत छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति ने क्षेत्रीय माटी की महक बिखेरी। फ्यूजन ‘फेस्टिवल्स ऑफ इंडियन डांस’ थीम के तहत देश के विभिन्न कोनों की नृत्य शैलियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह उत्सव न केवल विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का मंच बना, बल्कि आतिथ्य सत्कार और भारतीय संस्कृति के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी साबित हुआ। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण का रेता गला, 18 लोगों के नाम भेजा मौत का फरमान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाडियों पर होगी कैश की बारिश… जाने गोल्ड व सिल्वर पर कितने रुपए देगी सरकार
विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ कर रही मोदी सरकार-सीएम बघेल
एसईसीआर के 383 किलोमीटर का सेक्शन ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली से लैस, कोरबा – गेवरा रोड के बीच भी लगा सिस्टम
दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चार मंजिला इमारत में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग, फायर ब्रिगेड ने 15 लोगों को बचाया
Next Article मुख्यमंत्री साय ने भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन, ईंट जोड़कर किया श्रमदान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?