ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप… 50 विद्यार्थियों ने सीखीं सैटेलाइट की बारीकियां
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक
October 10, 2026
चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन
October 10, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त
October 10, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप… 50 विद्यार्थियों ने सीखीं सैटेलाइट की बारीकियां

By Mohan Rao Published July 25, 2025
Share
SHARE

जशपुर। अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि और नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जशपुर जिले में स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्कशॉप में विद्यार्थियों को सैटेलाइट निर्माण की प्रक्रिया के साथ-साथ सैटेलाइट के प्रमुख भाग, लॉन्चिंग से सेटेलाइट डिप्लॉयमेंट तक की विस्तृत जानकारी दे गई। सौर पैनल, बैटरी और पावर मैनेजमेंट यूनिट, एंटीना और ट्रांसीवर, ऑनबोर्ड कंप्यूटर, सेंसर, सैटेलाइट का ढांचा, सैटेलाइट की दिशा और स्थिति नियंत्रित करने वाला सिस्टम, थर्मल कंट्रोल सिस्टम आदि के विषय में बताया गया।

विद्यार्थियों ने सैटेलाइट का कार्य, कक्षा में स्थापना, माइक्रो सैटेलाइट एवं क्यूब सैट जैसी श्रेणियां, पृथ्वी के चारों ओर घूमने वाले उपग्रहों की गति और उनके उपयोग, सैटेलाइट डेटा का उपयोग, मौसम पूर्वानुमान, संचार, भू-मानचित्र, प्रोटोटाइप बनाना, प्रैक्टिकल मॉडल पर कार्य जैसे बातों को भी रूचि लेकर सीखा। वर्कशॉप में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 50 होनहार विद्यार्थियों को कई वैज्ञानिकों से बातचीत करने का अवसर मिला। कलेक्टर श्री रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्कशॉप में शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी के भटनागर का भी पूरा सहयोग रहा।

इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड्स फाउंडेशन के विशेषज्ञ युवा वैज्ञानिक श्री रत्नेश मिश्रा और श्री शिव सिंह भदोरिया के सहयोग से इसे आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ़ यंग फाउंडेशन अभी तक 5 लाख विद्यार्थियों को जोड चुका है। यह इसरो से रजिस्टर्ड एक ट्यूटर संस्था है। छत्तीसगढ़ में इनकी अंतरिक्ष की एक प्रयोगशाला भी है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के श्री प्रेम प्रकाश देवांगन और श्री दुर्गेश कुमार का भी सहयोग रहा। यह अभिनव पहल न केवल विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित कर रही है, बल्कि उनके अंदर वैज्ञानिक सोच, टीमवर्क और रचनात्मकता भी विकसित कर रही है।

You Might Also Like

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

Mohan Rao July 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल, जशपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राचार्य को हटाया
Next Article आबकारी आरक्षक की लिखित भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, व्यापम की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?