ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्टंटबाजों पर सख्ती : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने 4 बाइकर्स से कराई उठक बैठक, कोर्ट ने काटा 38 हजार का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

स्टंटबाजों पर सख्ती : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने 4 बाइकर्स से कराई उठक बैठक, कोर्ट ने काटा 38 हजार का जुर्माना

By Mohan Rao
Published: May 22, 2025
Share
स्टंटबाजों से उठक बैठक
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले की यातायात पुलिस ने भिलाई की सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स पर कड़ी कार्रवाई की। सोशल मीडिया में पोस्ट वीडियो के जरिए यातायात पुलिस बाइकर्स तक पहुंची। नेहरू नगर स्थित यातायात मुख्यालय में स्टंटबाजों की क्लास लगाई। यातायात पुलिस ने चारों बाइकर्स से उठक बैठक कराई और उसके बाद मामला कोर्ट को सौंप दिया। कोर्ट ने इन चारों बाइकर्स से कुल 38 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। बाइकर्स पर मोटर व्हीकल की धारा 129/144, 3/181, एवं 184 के तहत कार्रवाई की गई।

बता दें यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा के तहत सड़क पर चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें सडकों एवं चौक चौराहों की अभियांत्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडकों से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों को हटाना, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालकों पर सख्त किया जाना प्रमुख है।

इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा लगातार स्टंट बाईकर्स, मोडिफाईड सायलेंसर, लापरवाह वाहन चालक के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में भिलाई टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू पर दो व उतई क्षेत्र में दो वाहन चालकों द्वारा स्टंट किए जाने का वीडियो मिला।इसके बाद यातायात पुलिस द्वारा वाहन का पतासाजी कर चालक को वाहन के साथ यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया।

यातायाता कार्यालय में इन चारों बाइकर्स से उठक बैठक कराई गई। आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 129/177 एवं 184 के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन चालक तुषार टंडन, जागेश्वर यादव, अभिलाश, सिंता सोनी के उपर 38 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत दिनों पूर्व 11 मॉडिफाइड सायलेंसर वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गयी थी।

रायपुर में 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प ‘शुरू, सीएम साय ने कहा- ‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प
गुस्ताखी माफ़: और इस तरह से रंगों में बंट गया समाज
शपथ फ़ाउंडेशन भिलाई की राष्ट्रीय ध्वज संग्रह की अभिनव पहल, सम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित रखें
Bhilai Breaking : मरोदा डेम में डूबा बालक, दोस्तों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा आज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : सरपंच पुत्र की करातूत, शादी समारोह में गुंडई, डांस के दौरान लोगों पर उड़ेला खौलता पानी
Next Article महिला समूह के सदस्यों से ठगी, लोन आरडीऔर प्रीपेमेंट के पैसे करता था गबन… आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?