ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : सरपंच पुत्र की करातूत, शादी समारोह में गुंडई, डांस के दौरान लोगों पर उड़ेला खौलता पानी
Share
Notification Show More
Latest News
कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी
October 11, 2026
shreekanchanpath 358 # 11 October 2026
October 11, 2026
खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त
October 11, 2026
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त
October 11, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : सरपंच पुत्र की करातूत, शादी समारोह में गुंडई, डांस के दौरान लोगों पर उड़ेला खौलता पानी

By Mohan Rao Published May 22, 2025
Share
गिरफ्तार आरोपी
SHARE

जशपुर। डांस के दौरान हुए विवाद के बाद सरपंच पुत्र ने अपने साथियों के साथ लोगों पर खौलता पानी उड़ेल दिया। सरपंच पुत्र मामूली बात पर बिफर गया और यह कांड कर दिया। इससे तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। मामले की शिकायत  मिलने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गर्म पानी से झुलसने वाले तीनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरडीह का है। आरोपियों के खिलाफ थाना बगीचा पुलिस ने बीएनएस की धारा 296,351(2),115(2),118(2),191(2),192 व 331(6) के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया मनप्यारी खलखो (38) निवासी सरडीह ने बुधवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 20 मई को उसके पड़ोस में रमेश पन्ना के घर में शादी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम दौरान हल्दी रस्म चल रही थी जिसमें उसका बेटा शिवम खलखो उसकी रिश्ते में दीदी संध्या केरकेट्टा और मामा मयूर राय के साथ गया था। रात्रि करीब 1.30 बजे मंडप में डीजे बज रहा था और सभी लोग मंडप में नाच रहे थे जिससे धूल उड़ रहा था। ज्यादा धूल उड़ने से शिवम उसमे पानी  डाल रहा था जिससे पानी का छींटा यहां के सरपंच पुत्र मनोज भगत के ऊपर चला गया।

इससे नाराज होकर मनोज भगत शिवम को गाली देने लगा। इसी बात को लेकर मनोज और शिवम में झगड़ा बढ़ गयां। इसके बाद मनोज भगत अपने अन्य साथी महाजन केरकेट्टा, अंशु कुमारा सोनवानी , मनोरंजन केरकेट्टा, दीपक सोनवानी, रामजाने बघेल, धीरज सोनवानी तथा एक नाबालिग के साथ मिलकर शिवम को मारने लगे। इस दौरान शिवम का मामा मयूर राय और उसकी दीदी संध्या केरकेट्टा बीच बचाव करने आए तो उनको भी मारने लगे। यह सब देखकर प्रार्थिया ने तीनों को लेकर शादी वाले घर के एक कमरे में बंद कर दी। लेकिन शराब के नशे में चूर मनोज भगत व उसके दोस्तों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वे दरवाजा को तोड़कर अंदर  कमरे में घुस गए और अंदर चावल बनाने के लिए रखे गर्म पानी को शिवम और संध्या के ऊपर डाल दिए। जिससे शिवम और संध्या बुरी तरह झुलस गए। मयूर को मारपीट करके घायल कर दिए। परिजनों द्वारा इनको गंभीर स्थिति में शासकीय अस्पताल बगीचा लाया गया।   जहा से इनको शासकीय अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। मनोज भगत ग्राम पंचायत सरडीह के सरपंच का लड़का है। रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध  बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),118(2),191(2),192 व 331(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिए गए।जिस पर बगीचा पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सरडीह में दबिश देकर घटना में शामिल एक नाबालिग सहित सभी आठों आरोपियों को  हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज भगत, महाजन केरकेट्टा, मनोरंजन केरकेट्टा, अंशु कुमार सोनवानी, दीपक सोनवानी, रामजाने बघेल, धीरज सोनवानी व एक नाबालिक शामिल है। पुलिस की पूछताछ पर सभी आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर सात आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व मामले में शामिल एक नाबालिक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि शादी कार्यक्रम के दौरान गुंडा गर्दी करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो भी गुंडा गर्दी करेगा पुलिस उसे सबक सिखाएगी।

You Might Also Like

कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी

खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

Mohan Rao May 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, अंबिकापुर से वर्चुअली जुड़े सीएम साय, बोले- यह सरगुजा का सौभाग्य
Next Article स्टंटबाजों पर सख्ती : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने 4 बाइकर्स से कराई उठक बैठक, कोर्ट ने काटा 38 हजार का जुर्माना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?