ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड: पहली बार 52 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड: पहली बार 52 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

By @dmin
Published: February 15, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 359.87 अंक (0.70 फीसदी) की तेजी के साथ 51,904.17 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 15,270.30 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही इसमें जोरदार उछाल आया और बीएसई सेंसेक्स पहली बार 52 हजार के पार पहुंच गया। 9.24 बजे सेंसेक्स 476.05 अंक (0.92 फीसदी) ऊपर 52020.35 के स्तर पर पहुंचा, वहीं निफ्टी 128.30 अंक (0.85 फीसदी) ऊपर 15291.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाइफ और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोट्र्स, टेक महिंद्रा, एम एंड एम और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

पिछले सप्ताह 812.67 अंक चढ़ा सेंसेक्स 
शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 812.67 अंक यानी 1.60 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,40,430.45 करोड़ रुपये बढ़ गया। इनमें से सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा में गिरावट रही।

बजट के बाद से शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह
दरअसल केंद्रीय बजट में सुधारवादी कदमों की घोषणा से शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह है और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) फरवरी में अब तक भारतीय बाजारों में 22,038 करोड़ रुपये का शुद्ध पूंजी निवेश कर चुके हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 20,593 करोड़ रुपये और ऋणपत्रों में 1,445 करोड़ रुपये लगाये हैं। इस तरह एक फरवरी से 12 फरवरी के दौरान शुद्ध निवेश 22,038 करोड़ रुपये रहा। जनवरी में एफपीआई ने 14,649 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। 

फार्मा सेक्टर ने किया अच्छा प्रदर्शन
मॉर्निगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने इसके लिए फरवरी में केंद्रीय बजट के बाद शेयर बाजारों में बनी सकारात्मक धारणा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बजट में सरकार के प्रयासों को निवेशकों ने सराहा है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार में अभी निवेश में क्षेत्र की अदला-बदली हो रही है। 2020 में, फार्मा सेक्टर एक पसंदीदा विकल्प था और इस सेक्टर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि संभावित गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की चिंताओं के कारण बैंकिंग शेयरों ने कम प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब एफपीआई द्वारा बैंकिंग शेयरों की फिर से मांग आ रही है।

कियारा की एक और उपलब्धि, स्टार्स इंडिया लव्स लिस्ट में टॉप रैंक हासिल की, ओरमैक्स ने दी शाबाशी
समय का ध्यान नहीं, पहले दिन ही देर से दफ्तर पहुंचे 29 कर्मचारियों को निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया नोटिस
छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने किया हमला
Bhilai : बार के किचन में बीमारी…. शराब के साथ परोसने रखा था फंगस लगा चिकन और मछली
मुख्यमंत्री करेंगे युवा महोत्सव का समापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article During the Corona period, Chhattisgarh was successful in providing food grains to all कोरोना काल में सबको खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सफल रहा छत्तीसगढ़….. राज्य के 57 लाख परिवारों को दिया गया तीन माह का नि:शुल्क चावल
Next Article पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, नक्सलियों को भी थी तलाश पैंगोलिन के अंग और तेंदुए की खाल बरामद, 16 तस्कर गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?