ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी रचा इतिहास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी रचा इतिहास

By @dmin
Published: January 12, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 247.79 अंक ऊपर 49517.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.70 अंक (0.54 फीसदी) की तेजी के साथ 14563.45 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स और निफ्टी के बंद होने का रिकॉर्ड स्तर है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी मजूत हुआ जबकि निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 फीसदी की तेजी आई।

ट्विटर के शेयरों में गिरावट
अमेरिका में कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा हिंसा के चलते सोमवार को सोशल मीडिया और दूसरी टेक कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट हुई। इस घटना के बाद ट्वीटर ने ट्रंप के ट्विटर खाते, जिसके 8.9 करोड़ फॉलोवर हैं, को स्थाई रूप से बंद करने का एलान किया। इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 6.4 फीसदी गिरकर बंद हुए। ट्विटर ने आशंका जताई थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति आगे भी हिंसा भड़का सकते हैं। एपल, अमेजन, अल्फाबेट के शेयर भी सोमवार को दो फीसदी से अधिक गिरे। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, गेल, भारती एयरटेल, एसबीआई और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एशियन पेंट्स, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज और ऑटो शामिल हैं।

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभवित होगा बाजार
विश्लेषकों ने अनुमान जताया है कि घरेलू शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक आंकड़ों की घोषणा तथा कंपनियों के तिमाही परिणाम के अलावा वैश्विक रुख से तय होगी। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख, कोविड-19 टीके से जुड़ी खबरों और आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। पिछले कुछ सप्ताह से बाजार में तेजी की यही प्रवृत्ति रही है। इस सप्ताह इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड जैसी कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने हैं।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 101.75 अंक (0.21 फीसदी) नीचे 49,167.57 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 26.80 अंक (0.19 फीसदी) नीचे 14,458 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 49000 के पार नए शिखर पर पहुंचा था। 

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 486.81 अंक ऊपर 49269.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.50 अंक (0.96 फीसदी) की तेजी के साथ 14484.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

छत्तीसगढ़ में ईडी रेड पर सीएम बघेल के बयान पर दुर्ग सांसद, बोले- कैसे देंगें बढ़ा हुआ डीए
दुर्ग जिले के इस गांव में बना शत-प्रतिशत टीकाकरण का रिकार्ड… 18 प्लस टीकाकरण में मिली उपलब्धि
मछली पालन को कृषि का दर्जा के साथ मछुआरों की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्य-भूपेश बघेल
स्वास्थ्य विभाग की अपील: एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आए और खांसी, बुखार के लक्षण हो तो आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराएं
पेट्रोल पंप पर खड़ी हाइवा चुरा ले गया शातिर, 24 घंटे में पुलिस के हाथ आया चोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैक्सीनेशन पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से सीरम ने खुद को किया अलग, कहा- यह कंपनी का विचार नहीं बाजार से भी खरीद पाएंगे कोविशील्ड कोरोना टीका, सीरम CEO ने बताया कितनी होगी कीमत
Next Article Tragic accident: Another tractor pulling the tractor stuck in the field दर्दनाक हादसा: खेत में फंसे ट्रैक्टर को खींच रहा था दूसरा ट्रेक्टर…. पलटने से चालक की फंस कर हुई मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?