भिलाई। दुर्ग के एक स्टील कारोबारी ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। सुबह स्टील कारोबारी के कमरे से किसी प्रकार की आवाज नहीं आ रही थी और कमरा भी अंदर से लॉक था। कमरे की दूसरी चाबी मंगाकर जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। स्टील कारोबारी फंदे पर झूल रहे थे। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनाम कर शव को पीएम के लिए भेज दियाा। मौके से पुलिस ने एक सुसाइडल नोट बरामद किया जिसमें आत्महत्या का कारण मां की याद बताया।
मिली जानकारी के मुताबिक माहेश्वरी स्टील के संचालक आनंद राठी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। दुर्ग पुलिस ने बताया की बुधवार की सुबह गंजपारा दुर्ग निवासी आनंद राठी (38)की लाश फांसी पर झूलती मिली। आनंद की पत्नी जब कमरे के पास पहुंची तो अंदर से दरवाजा लॉक था। आवाज देने पर कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद कमरे की दूसरी चाबी मंगाकर दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलते ही सामने आनंद राठी की लाश फंदे पर झूलती मिली।
अंग्रेजी में लिखा सुसाइडल नोट
दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइडल नोट मिला है जिसे आनंद ने अंग्रेजी लिखा। सुसाइडल नोट के मुताबिक आनंद राठी अपनी मां की याद में डिप्रेशन में रहता था। नोट में अपने बच्चों व परिवार से बहुत प्रेम करने का उल्लेख किया। इस घटना को लेकर उसने अपने आप को जिम्मेदार बताया। सीएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है।




