रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में एक के बाद एक बड़े फेरबदल हो रहे हैं। प्रदेश संगंठन से लेकर सरकार के मंत्रियों तक हुए बदलाव के बाद अब छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ की वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है इनके इस्तीफे के पीछे भी संगंठन का निर्देश है। फूलोदेवी नेताम वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और पिछले 7 सालों से छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है। इनके इस्तीफे के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलना तय है।




