ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एयर इंडिया: यूक्रेन से उड़ानों पर हर घंटे खर्च हो रहे सात से आठ लाख, एक ट्रिप पर कुल लागत 1.10 करोड़ से ज्यादा
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

एयर इंडिया: यूक्रेन से उड़ानों पर हर घंटे खर्च हो रहे सात से आठ लाख, एक ट्रिप पर कुल लागत 1.10 करोड़ से ज्यादा

By @dmin Published February 27, 2022
Share
एयर इंडिया: यूक्रेन से उड़ानों पर हर घंटे खर्च हो रहे सात से आठ लाख, एक ट्रिप पर कुल लागत 1.10 करोड़ से ज्यादा
एयर इंडिया: यूक्रेन से उड़ानों पर हर घंटे खर्च हो रहे सात से आठ लाख, एक ट्रिप पर कुल लागत 1.10 करोड़ से ज्यादा
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया की ओर से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इन उड़ानों के संचालन में लागत 1.10 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है और यह राशि उड़ानों की अवधि के अनुसार और ऊपर जा सकती है।

एयर इंडिया इस सेवा का संचालन ड्रीमलाइनर के नाम से प्रसिद्ध बोइंग 787 विमान के साथ युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन के पड़ोसी देशों से कर रहा है। इनमें रोमानिया और हंगरी भी शामिल हैं। अब तक एयरलाइन सैकड़ों भारतीय नागरिकों को देश वापस ला चुकी है।

इन उड़ानों पर खर्च भारत सरकार कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया के एक सूत्र ने बताया है कि ड्रीमलाइनर के साथ एक चार्टर्ड उड़ान का संचालन करने में सात से आठ लाख रुपये प्रति घंटे तक का खर्च हो रहा है।

सूत्र ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि किसी उड़ान पर खर्च हो रही कुल राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि हम कहां जा रहा हैं और कितनी दूर जा रहे हैं। इसके अलावा कुल लागत में क्रू, ईंधन, नेविगेशन, लैंडिंग और पार्किंग शुल्क भी शामिल होंगे।

बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से उड़ानों का संचालन कर रही एयर इंडिया
वर्तमान में एयर इंडिया रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है। ये दोनों एयरलाइन के लिए ऑफलाइन स्टेशन हैं। इसका अर्थ है कि इन स्थानों के लिए इसकी निर्धारित सेवाएं संचालीत नहीं होती हैं।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार शनिवार को बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची उड़ान की अवधि करीब छह घंटे थी। बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचे विमान ने भी करीब छह घंटे उड़ान भरी थी। आने-जाने में एक उड़ान पर हर घंटे सात से आठ लाख खर्च हो रहे हैं।

इस हिसाब से आने और जाने में एक उड़ान पर 1.10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। यह आंकड़ा इस अनुमान के आधार पर है कि विमान की कुल उड़ान अवधि लगभग 14 घंटे की होगी। इसकी अवधि में बढ़ोतरी होने पर कुल खर्च भी ऊपर जाएगा।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin February 27, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी छत्तीसगढ़ के समस्त निजी व शासकीय क्षेत्र के फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम में न्यूनतम अंक की बाध्यता खत्म, ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ.गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?