ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब शुरू, तकनीकी प्रशिक्षण को मिलेगी नई धार
Share
Notification Show More
Latest News
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा
September 30, 2026
PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी
September 30, 2026
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब शुरू, तकनीकी प्रशिक्षण को मिलेगी नई धार

By Mohan Rao Published May 7, 2026
Share
SHARE

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में अत्याधुनिक “एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब” का शुभारंभ किया गया। यह पहल संयंत्र के कार्यबल की तकनीकी दक्षता, कौशल उन्नयन तथा प्रशिक्षण अधोसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लैब का उद्घाटन भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनीता द्विवेदी, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) संजीव कुमार श्रीवास्तव सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवस्थापित एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब को आधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण प्रणालियों एवं उन्नत उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इसमें लो टेंशन सर्किट ब्रेकर, थाइरिस्टर टेस्टर, मोटर स्टार्टर पैनल, एसी ड्राइव पैनल, टेल्फर पैनल, प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (पीएलसी) पैनल, डायोड टेस्टर तथा स्टार–डेल्टा स्टार्टर जैसी अत्याधुनिक प्रणालियां स्थापित की गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा इलेक्ट्रिशियन, तकनीशियन एवं अभियंताओं को संयंत्र की जटिल औद्योगिक प्रणालियों से जुड़ी उन्नत विद्युत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इससे सैद्धांतिक प्रशिक्षण और व्यावहारिक दक्षता के बीच की दूरी कम होगी तथा उपकरण आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मियों की तकनीकी क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

इस परियोजना की परिकल्पना कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री प्रबीर कुमार सरकार के मार्गदर्शन में की गई। परियोजना के विकास में संयंत्र के नगर सेवा विभाग ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल परिचालन सुरक्षा बढ़ाने, उपकरणों के डाउनटाइम को कम करने तथा दीर्घकालिक परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

You Might Also Like

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा

PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

Mohan Rao May 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशासन तिहार : उलखर और बड़े नावापारा में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर ही निराकृत हुई ग्रामीणों की समस्याएं
Next Article महतारी वंदन योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने सरकार की प्रतिबद्धता

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?