ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने सरकार की प्रतिबद्धता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

महतारी वंदन योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने सरकार की प्रतिबद्धता

By Mohan Rao
Published: May 8, 2026
Share
SHARE

डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, उप संचालक, जनसम्पर्क

रायपुर। किसी भी राज्य की प्रगति का सशक्त आधार उसकी महिलाओं की स्थिति होती है। जब महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त होती हैं, तब विकास की प्रक्रिया न केवल तीव्र होती है बल्कि समावेशी भी बनती है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ इसी समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ के उस संकल्प को भी साकार कर रही है, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखाई देती है।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। मार्च 2024 में प्रारंभ इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत अब तक 27 किस्तों में कुल 17,523 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह आंकड़ा केवल आर्थिक सहायता का प्रतीक नहीं, बल्कि राज्य सरकार की उस संवेदनशील सोच का परिचायक है, जो महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी करती है। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से सामने आ रही प्रेरक कहानियां इस तथ्य को प्रमाणित करती हैं कि यदि सही दिशा और अवसर मिले, तो महिलाएं अपने जीवन की तस्वीर स्वयं बदल सकती हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम मझगंवा की हेमा सिंह इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि को खर्च करने के बजाय बचत और निवेश का माध्यम बनाया। धीरे-धीरे उन्होंने एक छोटा किराना स्टोर प्रारंभ किया, जो आज उनके परिवार की आय का स्थायी स्रोत बन चुका है। उनकी यह यात्रा बताती है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं। इसी प्रकार अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम रामनगर की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की करियो ने योजना की राशि से बकरी पालन प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाया है। आज उनके पास कई बकरियां हैं और यह कार्य उनके परिवार की आजीविका का मजबूत आधार बन गया है। उनके जीवन स्तर में आया सकारात्मक बदलाव इस योजना की प्रभावशीलता को स्पष्ट करता है।

वहीं मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम झाफल की गौरी राजपूत इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी शिक्षा में कर रही हैं। उनके लिए यह योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का माध्यम बन गई है। इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि उन्हें निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया है। महिलाएं अब इस राशि का उपयोग स्वरोजगार, शिक्षा, पशुपालन एवं पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कर रही हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई धारा प्रवाहित हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई ‘गारंटी’ का मूल भाव यही है कि देश की हर महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना इसी गारंटी का सशक्त क्रियान्वयन है, जो केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला सशक्तिकरण को राज्य के विकास का मूल आधार माना है, वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से इसे जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आज महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की एक सुदृढ़ नींव बन चुकी है। यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बना रही है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है। निस्संदेह, ‘महतारी वंदन योजना’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ की महिलाओं के जीवन में एक नई सुबह लेकर आई है। यह पहल आने वाले समय में प्रदेश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी।

पीएनबी और फोनपे समेत इन छह इकाइयों पर आरबीआई ने लगाया करोड़ों का जुर्माना
मदनवाड़ा में शहीद एसपी विनोद चौबे सहित 29 जांबाजों को दी श्रद्धांजलि, रिसाली के शहीद स्मारक में जुटे लोग
नवा रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट 5 मार्च से… सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ…. परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की तैयारियों की समीक्षा
राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम: चौड़ीकरण एवं उन्नयन के तहत 675 किलोमीटर सड़क का काम पूरा
बिग ब्रेकिंग-कोरोना: दुर्ग जिले में नाईट कर्फ्यू के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसपी में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब शुरू, तकनीकी प्रशिक्षण को मिलेगी नई धार
Next Article आईआईटी भिलाई के फैकल्टी को इनोवेटिव रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए मिला पीएमईसीआरजी सम्मान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?