ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोदो-कुटकी के बेहतर प्रसंस्करण कार्य के लिए राज्य लघु वनोपज संघ का भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता… कोदो-कुटकी एवं रागी के मूल्य संवर्धन से किसानों को होगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोदो-कुटकी के बेहतर प्रसंस्करण कार्य के लिए राज्य लघु वनोपज संघ का भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता… कोदो-कुटकी एवं रागी के मूल्य संवर्धन से किसानों को होगा लाभ

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
State Minor Forest Produce Association has tied up with Indian Millet
State Minor Forest Produce Association has tied up with Indian Millet
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा कोदो-कुटकी एवं रागी के बेहतर प्रसंस्करण हेतु भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है। इससे राज्य लघु वनोपज संघ उक्त अनुसंधान संस्थान की तकनीकी का इस्तेमाल करके लम्बे समय तक उपयोग में आने वाली नवीन खाद्य पदार्थों को विकसित करने में सक्षम होगा। इन खाद्य पदार्थों को छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिष्ठित ब्रांड छत्तीसगढ़ हर्बल्स के तहत बेचा जाएगा। कोदो और कुटकी का यह मूल्य संवर्धन कार्य छत्तीसगढ़ के किसानों को बेहतर लाभ प्रदान करेगा।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के अधिसूचित क्षेत्र में कोदो-कुटकी एवं रागी को न्यूनतम समर्थन मूल्य में क्रय करने का अहम निर्णय लिया गया है। यह कार्य छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा कोदो और कुटकी एवं रागी जैसे स्थानीय रूप से उगाए गए मिलेट के उत्पादन और प्रसंस्करण में सुधार के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। ये कदम राज्य में मिलेट की खेती में शामिल किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए उठाए गए हैं। इसमें कोदो-कुटकी की खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल है। राज्य सरकार द्वारा लघु वनोपज की खरीदी और प्रसंस्करण में उत्कृष्ट रिकार्ड को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को कोदो और कुटकी की खरीदी और प्रसंस्करण की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें बेहतर प्रसंस्करण कार्य के संपादन के लिए राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन किया गया है।
इस संबंध में प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोदो-कुटकी एवं रागी सामान्यत: वनों के आस-पास निवासरत ग्रामीणों के द्वारा उगाया जाता है। इसके पहले समर्थन मूल्य नहीं होने के कारण इन उपजों का सही दाम वनांचल के किसानों को नहीं प्राप्त हो रहा था। चूंकि अधिकांश किसान जो कोदो-कुटकी एवं रागी का उत्पादन करते हैं, मुख्यत: वनोपज का भी संग्रहण करते हैं। अतएव इन उपजों की खरीदी एवं मूल्य संवर्धन का कार्य राज्य लघु वनोपज संघ को सौंपा गया है। भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की एक इकाई है और यह मिलेट उत्पादन तथा प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता रखता है।

Bhilai Breaking : सूने मकान से लाखों की चोरी… बिहार गया था परिवार, कैमरों का डीबीआर भी उठा ले गए चोर
ब्लॉकचेन टेक्नॉलजी पर आधारित होगा डिजिटल रूपया, जानिए कैसा करता है काम
Bhilai Steel Plant में चोरी : फर्जी गेट पास से एंट्री, पांच क्विंटल से ज्यादा हैमर स्क्रेप कार से ले जा रहा था चोर
खौफनाक कांड : बर्थडे के दिन प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, पहले केक कटवाया और फिर चाकू से रेत दिया गला
निर्माण कार्यो में लापरवाही पर बरसी कलेक्टर, कहा- जिम्मेदारों पर करें कड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा सुपेला मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण भाजपा सुपेला मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
Next Article कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 15 हजार से कम नए मामले कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार पाजिटिविटी दर 1.5 प्रतिशत से नीचे… दैनिक मौतों का आंकड़ा भी सिंगल डिजिट में… 6 मौतें दर्ज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?