ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन : रेलवे योजना और यात्री सेवाओं को सशक्त बनाएगा एनएसओ का यात्रा सर्वेक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन : रेलवे योजना और यात्री सेवाओं को सशक्त बनाएगा एनएसओ का यात्रा सर्वेक्षण

By Mohan Rao
Published: June 23, 2025
Share
SHARE

रायपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा प्रारंभ किया गया राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण (NHTS) भारतीय रेलवे के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। इससे न केवल देश की यात्रा प्रवृत्तियों की समझ गहराई जाएगी, बल्कि रेलवे को अपनी योजनाओं, आधारभूत ढांचे और यात्रियों की सुविधाओं के उन्नयन में भी उल्लेखनीय मदद मिलेगी। यह कहना था मण्डल रेल प्रबंधक, रायपुर दयानन्द का, जो आज एनएसओ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

यह प्रशिक्षण सम्मेलन 23 जून से 25 जून 2025 तक न्यू सर्किट हाउस, रायपुर के सभागार में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं। इसका आयोजन दो प्रमुख सर्वेक्षणों राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण (NHTS) और घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (DTES) की तैयारी हेतु किया गया है, जो राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 80वें दौर के अंतर्गत 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

डीआरएम दयानन्द ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की 75 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वसनीय आंकड़ों पर आधारित नीतियां ही वास्तव में विकास का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण भारतीय रेल मंत्रालय की मांग पर किया जा रहा है और इससे यात्री व्यवहार की गहन समझ प्राप्त होगी। जिससे रेलवे को संचालन, सेवा और नीति निर्माण में वास्तविक जरूरतों के अनुरूप निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सर्वेक्षण से मिलने वाला डेटा भविष्य की परिवहन नीतियों और रेल सेवाओं के विकास में एक ठोस आधार बनेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अल्ताफ हुसैन हाजी, उपमहानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, रायपुर ने 75 वर्षों की यात्रा में एनएसएस द्वारा नीति निर्माण को दिए गए योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने जानकारी दी कि इन दोनों सर्वेक्षणों का डेटा संग्रह Computer Assisted Personal Interviewing (CAPI) पद्धति के माध्यम से किया जाएगा, जिससे आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। यह डेटा वार्षिक राष्ट्रीय रिपोर्ट, राज्य स्तरीय निष्कर्षों एवं नीतिगत अनुसंधान में सहायक सिद्ध होगा।

दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन समारोह की शुरुआत की गई, जिसमें मंच पर उपस्थित प्रमुख अधिकारियों एन बुलीवाल, संचालक, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन दिनेश तिवारी, उपसंचालक ऋषभ सिंह श्याम, सहायक निदेशक, एनएसओ, बिलासपुर; एवं आरके श्रीवास्तव, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, एनएसओ, रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण (NHTS) का उद्देश्य है देश के नागरिकों की रोज़मर्रा की यात्रा की प्रवृत्तियों को समझना जैसे यात्रा का उद्देश्य, गंतव्य, अवधि, और यात्रा के साधन आदि। वहीं, घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (DTES) के माध्यम से परिवारों द्वारा की गई ओवरनाइट घरेलू यात्राओं पर होने वाले व्ययों का आकलन किया जाएगा, जिनमें होटल, परिवहन, भोजन और मनोरंजन जैसी मदें शामिल होंगी। ये आंकड़े भारत के Tourism Satellite Account (TSA) को तैयार करने में सहयोग देंगे, जो राष्ट्रीय आय में पर्यटन के योगदान को मापता है। कार्यक्रम के अंत में आरके श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उद्घाटन सत्र के समापन की घोषणा की।

मस्जिद में मंत्रोच्चारण के साथ हिन्दू जोड़े की शादी, सीएम ने भी दी बधाई
छत्तीसगढ़ में ब्रांडेड शराब की तस्करी, एमपी से लाई जा रही थी शराब…. आबकारी विभाग की कार्रवाई
कोसी पश्चिमी बांध टूटने का खतरा, उल्टे भारत पर ही मढ़ा जा रहा आरोप, बाढ़ से बिहार में मच सकती है तबाही
सफर जो धूप का हुआ तो तजुर्बा हुआ, वो जिंदगी ही क्या जो छांव-छांव चली
Big news : चिटफंड कंपनी फरार डायरेक्टर गिरफ्तार, राजस्थान जेल में थे बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसपी कर्मियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच : 24 जून से शुरू होगी अंतर्विभागीय संगीत प्रतियोगिता
Next Article भिलाई के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज का यूरोपियन यूनिवर्सिटी के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय एआई अनुबंध
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?