ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खास बातचीत में बोले प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू: रिसाली में विकास का रोडमैप तैयार, गृहमंत्री की देखरेख में सवंर रहा रिसाली निगम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खास बातचीत में बोले प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू: रिसाली में विकास का रोडमैप तैयार, गृहमंत्री की देखरेख में सवंर रहा रिसाली निगम

By @dmin
Published: November 29, 2020
Share
Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections
Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई से अलग होकर 40 वार्डों के साथ रिसाली नगर निगम विकास की गति को आगे बढ़ाने तत्पर है। स्वयं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की देखरेख में रिसाली निगम के विकास का रोडमैप तैयार है। कुछ माह बाद भिलाई निगम के साथ ही यहां भी चुनाव होने है। आपकी बात हमारे साथ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व रिसाली क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि जितेन्द्र साहू ने विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम रिसाली के चुनाव, कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों व हाल ही में हुए मरवाही चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर चर्चा की।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू का कहना है कि नगर निगम रिसाली के गठन से यहां के लोगों को एक तोहफा मिला है। नगर निगम भिलाई का बजट तीन हिस्सों में बट जाता था वहीं रिसाली निगम बनने से इसका बजट अलग होगा और इसकी आय अलग होगी। जितेन्द्र साहू ने कहा कि माननीय मंत्री की देखरेख में रिसाली के विकास का रोडमैप तैयार हो गया है। 13 वार्डों को 40 वार्डों में तब्दील किया गया है जिससे सभी वार्डों में बराबर का विकास होगा। रिसाली निगम के अंतर्गत आने वाले शहरी व ग्रामीण दोनों की क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे।

महापौर चयन संगठन के निर्णय पर होगा
रिसाली नगर निगम के गठन के बाद से ही प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू के महापौर बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस सवाल के जवाब में जितेन्द्र साहू का कहना है कि निगम में कौन महापौर होगा इसका चयन तो संगठन करेगा। अभी तो आरक्षण की प्रक्रिया लंबित है और चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई। जितेन्द्र साहू ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि नगर निगम चुनाव एक प्रक्रिया के तहत होंगे। पार्षद चुने जाएंगे और उनमें से ही एक महापौर बनेगा। जितेन्द्र साहू ने कहा कि वे अभी इन बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं प्रदेश संगठन जैसा निर्णय करेगा वैसा वे काम करेंगे।
मरवाही की जीत सरकार के विकास की जीत
मरवाही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर जितेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार का कामकाज जनहितैशी है। गरीबों, किसानों व आदिवासियों के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाई जिसका लाभ मिला। जितेन्द्र साहू ने बताया कि मरवाही विधानसभा चुनाव के दौरान 7 बूथों पर मुझे प्रभारी बनाया गया और हमने सभी बूथों पर जीत हासिल की। यहां की जनता अब विकास के मायने समझ रही है। जिस प्रकार से भूपेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान व आदिवासियों के विकास का खाका तैयार किया है उससे सभी प्रभावित हैं, और जीत का कारण बना।
किसान आंदोलन मोदी सरकार की नाकामी
दिल्ली में केन्द्र सरकार के खिलाफ पंजाब व हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन पर जितेन्द्र साहू ने कहा कि यह पूरी तरह से मोदी सरकार की नाकामी है। कृषि कानूनों के नाम पर मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने कानून बनाया। ेिकसान संगठित है और उसे इन कानूनों लागू होने का नुकसान पता है इसलिए इसका विरोध हो रहा है। छत्तीसगढ़ का किसान भी इन कानूनों के खिलाफ है। पिछले दिनों प्रदेश भर में इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें किसानों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जितेन्द्र साहू ने बताया कि जल्द ही हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।
दो वर्षों में प्रदेश सरकार की कई उपलब्धियां
जितेन्द्र साहू प्रदेश सरकार के काम काज को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री की सोच है कि किसान खुशहाल होगा तो प्रदेश खुशहाल होगा इसी के तहत योजनाओं पर काम हो रहा है। नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना आदि इसी के अनुरूप हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में विकास की गति को आगे बढ़ाया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश भर निर्माण कार्यों को गति देने के साथ की नई योजनाओं को मंजूरी दी है।

स्वास्थ मंत्री सिंहदेव से मिले मो शाहिद: कोरोना संक्रमण से बचाव पर की चर्चा
ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच
छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने सरकार संकल्पित, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले-देश का सिरमौर राज्य बनने की क्षमता
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 18 मार्च से, विस अध्यक्ष व सीएम साय की उपस्थिति में होगा शुभारंभ
ओडिशा सीमा से धान का अवैध परिवहन रोकने बड़ी कार्रवाई, किलकिला, हाडीपानी और कोडामाई के जंगल मार्ग सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Virat Kohli's double hit after loss to Kings XI Punjab… penalty for doing it in match छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट : सीआरपीएफ का अधिकारी शहीद, नौ जवान घायल
Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने सुकमा नक्सली मुठभेड़ की कड़ी निंदा की: सहायक कमांडेंट की शहादत को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?