ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Republic Day Celebration : भिलाई में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने फहराया तिरंगा, अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
Share
Notification Show More
Latest News
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों  को मिलेगी मजबूती
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Republic Day Celebration : भिलाई में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने फहराया तिरंगा, अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

By Mohan Rao Published January 26, 2025
Share
भिलाई में विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने फहराया तिरंगा
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में गणतंत्र दिवस समारोह इस बार प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। परेड द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति की जय जयकार की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी जितेन्द्र शुक्ला के साथ परेड का निरीक्षण किया और आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।

परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष), नगर सेना और जिला पुलिस बल (महिला), एनसीसी जुनियर एवं सीनियर रेडक्रॉस और स्काउट गाइड के 11 प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरे। पत्पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह द्वारा प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया। इस मौके पर उन्होंने शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

हमने पेश किया उन्न्त, विकसित प्रजातंत्र का अनुपम उदाहरण
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम देश की आजादी के लिए हमारे स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करें। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पावन प्रयास, समर्पण, साहस, त्याग से न केवल देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, अपितु एक सफल गणतंत्र भी निर्माण हुआ। विगत सात दशकों से अधिक की हमारे भारतीय गणतंत्र की यात्रा में हमने उन्न्त, विकसित प्रजातंत्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हमारा राष्ट्रीय संविधान राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक
डॉ रमन सिंह ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय संविधान राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है। यह हमारे लिए केवल एक किताब नहीं है, बल्कि इसे हम जीवन की आचार संहिता मानते हैं। भारतीय संविधान की सबसे बड़ी विशषेता यह है कि वह देश के नागरिकों को एकता के सूत्र में पिरोए हुए हैं। विभिन्न जाति, धर्म और संस्कृतियां इस एकता के सूत्र में बंधी हुई है और यही राष्ट्रीय एकता हमारी पहचान है। देश के प्रत्येक नागरिकों के लिए दात्यिवों और अधिकारों के संरक्षण का भाव हमारे संविधान में निहित है। संविधान की अंतर्निहित भावना यही है कि सबका साथ और सबका विकास हो। संविधान की इसी भावना को दृष्टिगत रखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने प्रयासों से राष्ट्र के समग्र विकास के संकल्प को मजबूती से स्थापित किया है। यह हम सबके लिए सुखद अनुभूति है कि हमारा भारत आज एक नई संभावनाओं के दौर से गुजर रहा है और हम अपने अतीत के विश्व गुरू के गौरव को पुनः हासिल करने की ओर अग्रसर है।

भारतीय संविधान एक महान संविधान है
डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान एक महान संविधान है वह जीवन्त, सर्वशक्तिमान और सार्वभौम है। वह देश के समस्त नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण और दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रेरित करता है। वस्तुतः संविधान केवल प्रदर्शन का विषय नहीं है यह आत्म विश्लेषण का विषय है। मैं यह मानता हूं कि संवधिान के विषय में जानकार होना, बोलना और लिखना इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण संविधान को स्वीकर कर उसका पालन करना होता है। इसलिए हमारी यह कोशिश होनी चाहिए कि हम अपने संविधान का सम्मान करें, उसका पालन करें। देश के नागरिक होने के नाते राष्ट्र के प्रति अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति हेतु सतत रूप से सजग और गंभीर बनें। अपने अधिकारों से कहीं ज्यादा हम अपने राष्ट्रीय कर्त्तव्यों को पूर्ण करने का संकल्प लें। मैं समझता हूं हमारी यह भावना ही देश की सच्ची सेवा होगी।

भारतवासियों के लिए आत्म विश्लेषण का दिन
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम भारतवासियों के लिए आत्म विश्लेषण का दिन है। देश के नागरिक होने के नाते हम यह विचार करें कि एक नागरिक के रूप में हम कितनी ईमानदारी और सत्यता से अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति कर रहे हैं। राष्ट्र की उन्नति में हमारा क्या योगदान है। देश को हमसे क्या अपेक्षाएं है और क्या हम उन अपेक्षाओं को पूर्ण करने हेतु सजग और समर्पित भाव से योगदान दे रहे हैं। उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर में ही देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र की अखण्डता का भाव छुपा हुआ है। मेरा आपसे यह अनुरोध है कि इन सभी प्रश्नों को आप स्वयं से अवश्य पूछें। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए उपलब्धि का विषय है कि भारतीय लोकतंत्र को विश्व एक आदर्श के रूप में मानता है। विशेष रूप से विगत डेढ़ दशकों में भारत ने दुनिया के समक्ष अपने आपकों तीसरी बड़ी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में सफलता हासिल की है। भारतीय कला, संस्कृति, धर्म, दर्शन, आध्यात्म, योग, शिक्षा, विज्ञान और सामरिक क्षेत्र से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में हमारा देश आज न केवल आत्म निर्भर है अपितु विश्व के मानचित्र में अपना विशिष्ट स्थान बनाने में सफल हुआ है। इन उपलब्धियों का श्रेय देश के समर्पित निष्ठावान नागरिकों और कुशल नेतृत्व को जाता है। 

नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में एक नए दौर की शुरुआत
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर यह अवगत कराते हुए मुझे अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भवना के अनुरूप पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय विकास की अवधारण को पूर्ण करने में उत्तरोत्तर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शांति, समृद्धि और स्वावलम्बन का भाव आम जनों की जीवन शैली में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। विशेष कर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में एक नए दौर की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर मैं राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति को कायम रखने के लिए जिन बहादुर सुरक्षा सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी है उनके पावन बलिदान, वीरता और साहस को सादर नमन करता हूं, उन्हें अपनी सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विधानसभा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस के इस पुनीत अवसर पर लोगों को बधाई दी और आव्हान किया कि आइए हम सब मिलकर अपने भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लें, संविधान की भावना के अनुरूप देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों का पालन करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागृत रहें।

विभिन्न स्कूलों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह में डीपीएस दुर्ग, शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, मैत्री विद्या निकेतन विद्यालय रिसाली, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्राओं ने पारम्परिक एवं देश-भक्ति गीतों पर नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न 16 विभागों ने झांकी के माध्यम से उपलब्धियां प्रदर्शित की। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने करकमलों से पुरस्कार वितरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान विज्ञान विकास केन्द्र, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी, तीसरा स्थान शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग तथा डीपीएस जुनवानी एवं मैत्री विद्या निकेतन रिसाली को सांत्वना पुरस्कार मिला। परेड में सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, जिला पुलिस बल (पुरूष) को द्वितीय और नगर सेना को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। झांकियों में जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, समाज कल्याण विभाग को द्वितीय तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और जले विभाग को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह के समापन पूर्व मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक गजेन्द्र यादव, आईजी आरजी गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

You Might Also Like

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों  को मिलेगी मजबूती

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च

Mohan Rao January 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग से अलका वाघमार व रायपुर से मीनल चौबे लड़ेंगी महापौर चुनाव… भाजपा ने 10 निगमों में घोषित किए नाम
Next Article कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोध राम कंवर सड़क हादसे में घायल, महाकुंभ से लौटते समय हादसा, अस्पताल में भर्ती

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?