ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार ने ई-सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए लोकसभा में बिल पेश किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सरकार ने ई-सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए लोकसभा में बिल पेश किया

By @dmin
Published: November 22, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के लिए लोकसभा में शुक्रवार को बिल पेश किया। यह विधेयक कुछ दिन पहले आए अध्यादेश का स्थान लेगा। संसद में आज फिर इलेक्टोरल बॉन्ड और सरकारी कंपनियों (पीयूसी) के निजीकरण के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में इलेक्ट्रॉनिक बॉन्ड स्कीम में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बॉन्ड स्कीम को बड़ा घोटाला और भाजपा के द्वारा भ्रष्टाचार छिपाने का जरिया करार दिया।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीयूसी के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन का नोटिस दिया। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को लोकसभा की वेल में आकर इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर नारेबाजी की थी। उनका कहना था कि सरकार ने बॉन्ड की स्कीम में आरबीआई के सुझावों को दरकिनार किया। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए केंद्र सरकार अपना भ्रष्टाचार छिपा रही है। शशि थरूर ने कहा था- बॉन्ड के जरिए अमीर और कारोबारी सत्ताधारी दल को चंदा देकर सरकार में दखल देंगे।
संसद में लगातार दूसरे दिन प्रदूषण का मुद्दा गूंजा
दिल्ली के भाजपा सांसद विजय गोयल ने राज्यसभा में प्रदूषित जल का मुद्दा उठाया। इस दौरान पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस शुरू हो गई। तब सभापति नायडू ने हस्तक्षेप किया और उन्होंने कहा- कृपया चिल्लाएं नहीं और अपने फेफड़ों पर जोर न डालें, क्योंकि हवा की वजह से ये हालात बने हैं। दोनों सदन में गुरुवार को भी जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण पर चर्चा हुई थी।
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद मेनका गांधी और कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदूषण का मुद्दा उठाया। इस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए जन जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है।
इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा- ”यह सदन 130 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व करता है। मुझे लगता है कि पूरा सदन सिंगल यूज प्लास्टिस के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर सहमत है। अगर सांसद खुद संकल्प लेंगे तो पूरे देश के लोग उनसे प्रभावित होंगे।”
भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा में राजस्थान की सांभर झील के आसपास 17 हजार पक्षियों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

कोयला तस्करी मामले में कानून मंत्री के घर सीबीआई का छापा, चार अन्य ठिकानों पर भी पहुंची जांच एजेंसी
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- सीएए से किसी मुसलमान को दिक्कत नहीं
Gustakhi Maaf: नेतागिरी में कभी फूल तो कभी गालियां
Big accident : दुर्ग बाईपास में चलती ट्रक को कार ने पीछे से मारी टक्कर, कार सवार घायल
नगरीय निकाय चुनाव: प्रदेश में कोरोना केस नहीं बढ़े तो दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संस्थान 45 करोड़ के घाटे में, हॉस्टल के लिए सर्विस चार्ज लगाना जरूरी-जेएनयू
Next Article Samsung Galaxy Fold 2 अगले साल हो सकता है लॉन्च

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?