ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश के स्पेशल डीजी आरके विज को दोबारा हुआ कोरोना, पूछा- कोई बताए मुझे फिर क्यों हुआ संक्रमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश के स्पेशल डीजी आरके विज को दोबारा हुआ कोरोना, पूछा- कोई बताए मुझे फिर क्यों हुआ संक्रमण

By @dmin
Published: October 7, 2020
Share
प्रदेश के स्पेशल डीजी आरके विज को दोबारा हुआ कोरोना, पूछा- कोई बताए मुझे फिर क्यों हुआ संक्रमण
प्रदेश के स्पेशल डीजी आरके विज को दोबारा हुआ कोरोना, पूछा- कोई बताए मुझे फिर क्यों हुआ संक्रमण
SHARE

रायपुर। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजीपी राजेंद्र कुमार विज कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। कोरोना से संक्रमण के बाद उनका इलाज हुआ और उन्होंने वो सभी उपाय किए जो मानक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। लेकिन वो फिर से कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर कहां चूक हो गई कि वो दोबारा इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए। 
आईपीएस विज ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया और लिखा, “कोई बताएगा मुझे दोबारा कोविड क्यों हुआ? मैंने तो कोई लापरवाही भी नहीं की। तीसरा दिन है और 99-100 डिग्री तापमान भी। अकेला पड़ा हूं बेचारा। जल्दी ठीक करो सब मिलकर भाई।” उन्होंने लोगों से अपने लिए दुआएं भी मांगी। 

कोई बताएगा मुझे दुबारा covid क्यों हुआ? मैने तो कोई लापरवाही भी नही की। तीसरा दिन है और 99-100 डिग्री तापमान भी। अकेला पड़ा हूं बेचारा। जल्दी ठीक करो सब मिलकर भाई । ?
good wishes needed.#Covid_19 pic.twitter.com/eVZ6TTs3E3 — RK Vij, IPS (@ipsvijrk) October 6, 2020

इस उदाहरण से यह समझा जा सकता है कि एक बार पीड़ित होकर ठीक हो गए मरीज पर भी कोरोना दोबारा अपना कहर बरपा सकता है। ऐसे में लोग इस बात से चिंतित हैं कि वे क्या सावधानी बरतें जिससे वे कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। 

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से दुनियाभर के लोग परेशान हैं और डरे हुए हैं। अब तक तीन करोड़ 59 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आकर संक्रमित हो चुके हैं जबकि साढ़े दस लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा वायरस के प्रकोप से बचने के लिए वैक्सीन बनाई जा रही है, जिसका इंतजार पूरी दुनिया को है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम ने एक बड़ा एलान किया है कि कोरोना वैक्सीन कब तक तैयार हो सकती है। 

पंजाब के नए ‘सरदार’ बने भगवंत मान, खटकड़कलां में ली पद और गोपनीयता की शपथ
बिहार एनडीए में नहीं है ऑल इज वेल! आखिर कब होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार? बीजेपी और जेडीयू के बीच फंसा मामला
मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
भूकंप: असम के सोनितपुर-गुवाहाटी-तेजपुर में 6.4 तीव्रता के तेज झटके… बंगाल-बिहार में पड़ा असर
बाबा की बारात से पहले संगीत संध्या में झूमे भक्त, भजन स्वर सम्राट शहनाज अख्तर के गीतों ने बनाया माहौल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले मोदी कैबिनेट ने कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को दी मंजूरी
Next Article केमिस्ट्री के लिए इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को मिला नोबेल पुरस्कार केमिस्ट्री के लिए इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को मिला नोबेल पुरस्कार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?