ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) प्रणाली से पिछले 16 महीनों में लगभग 15 करोड़ रुपए के डीजल की बचत… जाने क्या है यह तकनीक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) प्रणाली से पिछले 16 महीनों में लगभग 15 करोड़ रुपए के डीजल की बचत… जाने क्या है यह तकनीक

By @dmin
Published: August 6, 2021
Share
Head on Generation (HOG) system
Head on Generation (HOG) system
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) प्रणाली की स्थापना से पिछले 16 महीनों में लगभग 15 करोड़ रुपए के डीजल की बचत की गई है। अत्याधुनिक हेड ऑन जेनरेशन (एचओजी) प्रौद्योगिकी को अपनाने के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 15 ट्रेनें हरित यानी ग्रीन ट्रेन हो गई है। अब ये ट्रेनें महंगे डीजल ईंधन को जलाने की बजाय ओवर हेड उपकरण (ओएचई) के माध्यम से सीधे ग्रिड से बिजली ले रही है।

एचओजी इंजन से सीधे इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पावर केबल की शक्ति का उपयोग करके प्रकाश और एयर कंडीशनिंग के लिए कोचों को विद्युत आपूर्ति करने की एक प्रणाली है। एलएचबी आधारित ट्रेनों के कोचों के लिए विद्युत उत्पादन के सबसे आम तरीके को एंड ऑन जेनरेशन (ईओजी) कहा जाता है। प्रत्येक एलएचबी गाडिय़ों पर कोचों को विद्युत आपूर्ति करने के लिए डीजल इंजन ले जाने वाली पावर कार के दो सेट होते थे जिसमें कोच में लाइट और एयर कंडीशनिंग के लिए बिजली की आपूर्ति ट्रेन के दोनों सिरों पर लगाए गए विद्युत कारों में उपलब्ध डीजल जेनरेटर सेट के माध्यम से की जाती है। अब इन सभी 15 ट्रेनों में इंजन के माध्यम से ओवर हेड उपकरण (ओएचई) से विद्युत की सप्लाई की जा रही है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एचओजी प्रणाली आधारित ट्रेनें
बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस, बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस, बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, दुर्ग-निज़ामुद्दीन, हमसफऱ एक्स्प्रेस, दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, दुर्ग-फिरोजपुर अंत्योदय एक्स्प्रेस, कोरबा-रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस (12) दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, दुर्ग -कानपुर, बेतवा एक्सप्रेस, दुर्ग नौतनवा व दुर्ग अजमेर एक्सप्रेस शामिल है।

ट्रेनों में एचओजी प्रणाली के यह हैं लाभ

  • डीजल की नगण्य खपत के परिणाम स्वरूप 10 करोड़ रुपये से भी अधिक मूल्य की डीजल की वार्षिक बचत।
  • डीजल जलने से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विद्युत परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर।
  • ट्रेनों में उच्च क्षमता वाले डीजल जनरेटर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण का उन्मूलन कर इस प्रकार यात्रियों की सुविधा में वृद्धि करता है।
  • बैठने की क्षमता में वृद्धि, रेलवे ने छोटे इंजन वाले नए प्रकार की पावर कारों का निर्माण शुरू कर दिया है (डीजल की न्यूनतम खपत के कारण संभव) इसमे जो स्थान पहले भारी इंजनों के लिए आरक्षित था वह सामान्य वर्ग के बैठने के लिए उपयोग, इस प्रकार ट्रेनों में यात्रियों के लिए बैठने की क्षमता में वृद्धि।
  • डीजल जनरेटर से तेल और जनरेटर के अन्य खतरनाक ज्वलनशील उपकरणों को पृथक करने के कारण आग के खतरों मे कमी।
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में शुरू की गई ॥ह्रत्र प्रणाली के उपर्युक्त लाभों को ध्यान में रखते हुए, भारत में स्वच्छ, शांत और सुविधाजनक रेल परिवहन के लिए एक सराहनीय पहल है।
Bhilai Breaking : आरक्षक पर जानलेवा हमला, शराब पीने से मना किया तो रेत दिया गला… गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ में अब तक 69.17 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महोरा गौठान का किया निरीक्षण…. गोबर से निर्मित सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया नमन
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद UN में बोला भारत, यह पाकिस्तान पर लगाम कसने का वक्त
छत्तीसगढ़ से सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लेगा केन्द्र, सीएम साय के अनुरोध पर मिली स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Beautification of Sector 2 pond with the initiative of MLA विधायक की पहल से सेक्टर 2 तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण…. छठपर्व से पहले बदल जाएगी सेक्टर 2 तालाब की तस्वीर… एक करोड़ 44 लाख की लागत से हो रहे विभिन्न कार्य
Next Article More than 2 lakh 14 thousand people have been vaccinated in a day टीकाकरण: भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुंचा 50 करोड़ के पार… सरकार ने कहा- उत्पादन में नहीं होने देंगे कमी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?