ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद UN में बोला भारत, यह पाकिस्तान पर लगाम कसने का वक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद UN में बोला भारत, यह पाकिस्तान पर लगाम कसने का वक्त

By @dmin
Published: June 29, 2021
Share
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद UN में बोला भारत, यह पाकिस्तान पर लगाम कसने का वक्त
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद UN में बोला भारत, यह पाकिस्तान पर लगाम कसने का वक्त
SHARE

संयुुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक का मामला सामने आने के बाद अब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी इस मसले को उठाया है। भारत के मिशन ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भविष्य में ड्रोन के इस्तेमाल समेत कई तरह की तकनीकों के जरिए आतंकी हमलों का खतरा है। इन पर लगाम कसने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। यही नहीं भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एक्शन लेने की अपील की है। गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी वीएसके कौमुदी ने पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ नफरत से भरा एजेंडा फैलाने और आतंकी संगठनों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

कौमुदी ने अंतरराष्ट्रीय जगत से अपील करते हुए कहा कि यह सही समय है, जब हमें पाकिस्तान से कहना चाहिए कि वह अपनी जमीन पर आतंकी संगठनों को पोषित करना बंद करे। सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में सदस्य देशों की आंतकरोधी एजेंसियों के प्रमुखों की कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कौमुदी ने यह बात कही। भारतीय अधिकारी ने पाकिस्तान के प्रोपेगेंडे पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे कि हमें अनुमान था, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ गलत नैरेटिव गढऩा और आधारहीन आरोप लगाना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘एक ऐसा देश जो अपने ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा करता है और उन्हें असुरक्षित माहौल में रखता है। वह भारत के खिलाफ नफऱत पैदा करता है। उससे आखिर इससे ज्यादा उम्मीद भी क्या की जा सकती है। यही नहीं मंगलवार को एक बार फिर से इस मुद्दे पर बात करते हुए भारतीय अधिकारी वीएसके कौमुदी ने कहा, ‘आज इंटरनेट जैसी सूचना तकनीकों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। सोशल मीडिया से प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। इसके जरिए लोगों की भर्ती हो रही है और उन्हें रैडिकल बनाया जा रहा है।Ó इसके अलावा उन्होंने नए पेमेंट मेथ्ड्स, क्राउड फंडिंग आदि का इस्तेमाल कर आतंकवाद और उसे पोषित करने वाले लोगों को मदद की जा रही है।

ड्रोन से खतरे का भी किया जिक्र, कहा- इनसे निशाना बनाकर किए जा रहे हमले
यही नहीं ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल आतंकी हमलों में किए जाने को लेकर भी भारत ने चिंता जताई। जम्मू में ड्रोन अटैक के ठीक दो दिन बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, ‘आसानी से उपलब्ध होने और सस्ता विकल्प होने के चलते एरियल और सब-सर्फेस प्लेटफॉम्र्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल इंटेलिजेंस कलेक्शन, हथियारों और विस्फोटक की डिलिवरी और निशाना बनाकर हमलों के लिए भी किया जा सकता है।

भारतीय रेल की नई योजना, देरी से पहुंचने वाली निजी ट्रेनों को चुकाना होगा हर्जाना
अहान शेट्टी ने खुद को बताया नेपोटिज्म का प्रोडक्ट, बोले-स्टार किड्स के लिए इंडस्ट्री में आना आसान है
मां के लिए करियर बनाना चाहती हूं, उनका नाम रोशन करना है: जान्हवी कपूर
छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माण : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू
प्रदेश के सभी परिवारों को सार्वभौम पीडीएस योजना ने दिया भरपेट भोजन का अधिकार – मंत्री मोहम्मद अकबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Pradesh Congress Committee President Mohan Markam's successful two years छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफलतम दो वर्ष: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
Next Article Problem of dirty water in township: National Secretary of Youth Congress Mo Shahid told BSP management टाउनशिप में गंदे पानी की समस्या: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने बीएसपी प्रबंधन से कहा हम पिलाएंगे लोगों को पानी… प्लांट लगाने जमीन दे बीएसपी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?