ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: South China Sea: विवादित चौकियों पर चीन का दावा, सैन्यीकरण से अमेरिका नाराज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

South China Sea: विवादित चौकियों पर चीन का दावा, सैन्यीकरण से अमेरिका नाराज

By Om Prakash Verma
Published: January 7, 2023
Share
South China Sea: विवादित चौकियों पर चीन का दावा, सैन्यीकरण से अमेरिका नाराज
South China Sea: विवादित चौकियों पर चीन का दावा, सैन्यीकरण से अमेरिका नाराज
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। चीन ने दक्षिण चीन सागर की विवादित चौकियों पर चीन ने एक बार फिर दावा करने के साथ सैन्यीकरण का प्रयास शुरू किया है। चीन के भड़काऊ कदमों को लेकर अमेरिका ने गुरुवार को गंभीर चिंता प्रकट की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि चीन के इस प्रयासे से क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को खतरा है। चीन गैरकानूनी ढंग से दक्षिण चीन सागर में अपना एजेंडा लागू करना चाहता है। इस समुद्री इलाके में उसके भड़काऊ कार्यों, जबरदस्ती और डराने-धमकाने की मंशा से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा कमजोर होगी।

चीन ने कोई कानूनी आधार पेश नहीं किया : अमेरिका
नेड प्राइस ने कहा कि बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर पर दावों के लिए कोई ठोस व सुसंगत कानूनी आधार पेश नहीं किया है। दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियां रोजमर्रा की चर्चा का विषय हैं। इनमें अमेरिका के सहयोगी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझेदार देशों की भागीदारी और चीन अधिकारी भी शामिल होते हैं। अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में अपने विशाल और गैरकानूनी दावों के नाम पर उसकी गतिविधियों को हमने देखा है।

क्षेत्र पर सभी देशों के अधिकार
वह समुद्री आवाजाही के अधिकारों और क्षेत्र की स्वतंत्रता में दखल दे रहा है। ये अधिकार सभी देशों के हैं। हम चीन के गैरकानूनी समुद्री दावों को खारिज करते हैं। चीन को अपने दावों को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप हल करने के लिए कह रहे हैं। नेड प्राइस ने कहा कि चीन को 12 जुलाई, 2016 के मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले का पालन करना चाहिए। उसे दक्षिण चीन सागर में गैरकानूनी और उत्तेजक कार्रवाई को रोकना चाहिए।

2010 से चीन कर रहा हथियाने की कोशिश
चीन 2010 से दक्षिण चीन सागर के निर्जन द्वीपों को हथियाने की कोशिश कर रहा है। वह इन्हें यूएनसीएलओएस UNCLOS के तहत लाने के लिए कृत्रिम द्वीपों में परिवर्तित कर रहा है। चीन अपनी वहां की चट्टानों के आकार और संरचना को बदल रहा है। उसने वहां हवाई पट्टी भी बना ली है। अमेरिका कृत्रिम द्वीपों के निर्माण की कड़ी आलोचना करता है। वह चीन की इन हरकतों को ‘रेत की दीवार’ की संज्ञा देता है।

इन देशों का भी है दावा
चीन पैरासेल द्वीप समूह सहित लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है। वहीं, ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं। इस इलाके के बारे में कहा जाता है कि यहां तेल और गैस के बहुमूल्य भंडार हैं।

भारत को महंगी ना पड़ जाए यूक्रेन पर ‘चुप्पी’, अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध
रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया
लोकवाणी की 12 वीं कड़ी में सीएम बघेल ने कहा: बच्चे शिक्षा, हुनर और खेलकूद के कौशल से बनाए अपनी विशिष्ट पहचान
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़
बिलासपुर-नईदिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रवाना, रायपुर से सवार हुए 481यात्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिटायर्ड बीएसपी कर्मी के घर लाखों की चोरी, अलमारी से कपड़ा भी चुरा ले गए बदमाश… केस दर्ज
Next Article बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को मिला राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित… जानिए क्या है इस वेबसाइट की खासबात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?