भिलाई। बोरसी के पंचशील नगर में रहने वाले एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी के घर पर लाखों की चोरी हो गई। रिटायर्ड कर्मी अपने परिवार के साथ ओड़िशा गया हुआ था। पीछे उसके घर की देखभाल नौकरानी के भरोसे पर था। इस बीच घर में चोरी हो गई। घर में चोरी की जानकारी नौकरानी ने फोन कर दी। एक दिन पहले ओड़िशा से वापस लौटने के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई। मामला पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पंचशील नगर निवासी एफएम पुहान बीएसपी का रिटायर्ड कर्मचारी है। 28 दिसंबर 2022 को वह अपनी पत्नी के साथ ओड़िशा अपने गृह ग्राम गए। पीछे से घर के गार्डन में पानी आदि डालने के लिए घर में काम करने वाली थानेश्वरी निषाद बाहर की चाबी देकर गए। इस बीच 3 जनवरी को थानेश्वरी निषाद ने बताया कि गमले में पानी डालने गयी तो देखा घर की खिडकी व दरवाजे की कुण्डी टुटी हुई है। इसके बाद उसने अपने मित्र श्रीनिवास को फोन किया और घर जाकर देखने कहा।
इसके बाद दोनों पति-पत्नी पांच जनवरी को वापस लौटे और जांच की तो पता चला कि चोरों ने काफी सामान पार कर दिया। एफएम पुहान ने पुलिस को बताया कि उनके घर से एलजी कंपनी का एलईडी टीवी और आलमारी में रखे पुराना उपयोगी चांदी की बारह कटोरा, 2 चांदी की गिलास, एक चांदी का कलश तथा अलमारी में रखी 3 जोडी नए कपड़े गायब थे। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।





