ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनी म्यूजि़क इंडिया ने रिलीज़ किया फिल्म दिल बेचारा का नया गाना तारे गिन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

सोनी म्यूजि़क इंडिया ने रिलीज़ किया फिल्म दिल बेचारा का नया गाना तारे गिन

By @dmin
Published: July 16, 2020
Share
SHARE

हालही में सोनी म्यूजि़क इंडिया ने फिल्म दिल बेचारा के म्यूजि़क एल्बम को रिलीज़ किया था। एआर रहमान द्वारा रचित इस एल्बम के बोल अमिताभ भट्टचार्य ने लिखे है। इस एल्बम का श्रोताओं ने और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने दिल से स्वागत किया। जहां इस फिल्म के गानों को सभी प्लेटफॉम्र्स पर सराहा जा रहा है वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के म्यूजि़क पार्टनर सोनी म्यूजि़क इंडिया, फिल्म का रोमांटिक ट्रैक तारे गिन को रिलीज़ कर रहे हैं।

एआर रहमान की कम्पोजि़शन में बने इस गाने को श्रेया घोषाल और मोहित चौहान ने अपनी मधुर आवाज़ से स्वरबद्ध किया है। इससे पहले भी इस जोड़ी ने कई धमाकेदार हिट गाने दिए हैं, और अब यह रोमांटिक ट्रैक भी उनके हिट गानों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है। ‘तारे गिनÓ यह गाना फिल्म के मुख्य पात्रों के बीच हो रहे शुरुआती प्यार के रोमांच को दर्शाता हैं।

श्रेया घोषाल का मानना है कि एआर रहमान सर के लिए गाए गए मेरे पहले गाने से लेकर इस गाने तक, उत्साह का स्तर आज भी वैसा का वैसा ही है । तारे गिन बहुत ही बेहतरीन गाना है, इस गाने के ज़रिए मैंने रहमान सर के एक विशिष्ट रूप के एक ओर पहलू को देखा है । मोहित बहुत ही बेहतरीन सह गायक हैं। मुझे बेसब्री से इंतज़ार है कि लिस्नर्स हमारे इस गाने को सुने और अपनी प्रतिकरियाएं सांझा करें।

मोहित का मानना है कि म्यूजि़क के प्रति एआर रहमान की समझ को लेकर मैं आश्चर्य चकित हूं। फिल्म की स्टोरी को ध्यान में रखकर वे बहुत ही बेहतरीन तरीके से गाने बनाते हैं। मैंने और श्रेया ने पूरी कोशिश की है कि हम उनकी उम्मीद पर खरे उतरे, और अब फैसला श्रोताओं के हाथ में है। तारे गिन यह गाना प्यार के प्रति उत्साह को दर्शाता है, और उसी उत्साह के साथ मैं यह उम्मीद करता हूं कि लोगों को यह गाना पसंद आएगा।
जॉन ग्रीन के उपन्यास ‘द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स पर आधारित है दिल बेचारा दो युवा, किज़ी और मैनी की कहानी है, जो उन पर घटी घटनाओं के बावजूद प्यार में पड़ जाते हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिल बेचारा में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी नजर आएंगे, जिसकी स्ट्रीमिंग 24 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर की जाएगी। सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा निर्मित और ए.आर.रहमान द्वारा कंपोज्ड, इस फिल्म का म्यूजि़क एल्बम अब श्रोताओं के लिए उपलब्ध है।

मैंने कभी भी काम पर ना जाने वाली जिंदगी की कल्पना ही नहीं की थी : शर्मीली राज
ब्लू आउटफिट में हंसिका मोटवानी ने दिए सिजलिंग पोज, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
मुझे नवाज अद्भुत कलाकार लगते हैं: केजीएफ स्टार यश
आमिर खान की इस फिल्म में शाहरुख खान की हुई एंट्री, निभाते दिखेंगे ये रोल
Big ‘B’ Accident News:_ बॉलीवुड के शहंशाह का एक्सीडेंट, यहां की कटी नस, जाने क्या है उनका हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सैन्य बातचीत के बाद भारतीय सेना ने कहा- हम और चीनी आर्मी पूरी तरह हटने को प्रतिबद्ध सैन्य बातचीत के बाद भारतीय सेना ने कहा- हम और चीनी आर्मी पूरी तरह हटने को प्रतिबद्ध
Next Article कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने पर कैसा होता है उनकी मां का रिएक्शन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?