ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैंने कभी भी काम पर ना जाने वाली जिंदगी की कल्पना ही नहीं की थी : शर्मीली राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

मैंने कभी भी काम पर ना जाने वाली जिंदगी की कल्पना ही नहीं की थी : शर्मीली राज

By @dmin
Published: June 11, 2020
Share
SHARE


बालवीर और परियों की जादुई सेना जादू के साथ अपने साहस और हिम्मत से देशभर में लाखों लोगों की कल्पनाओं में रंग भर रही है। सोनी सब के ‘बालवीर रिटन्र्स की ये परियां अपनी-अपनी शक्तियों के साथ काफी अलग और खास हैं। वो इस तरह से बनी हैं कि किसी भी दुष्ट ताकत का नाश कर सकती हैं। सोनी सब का पसंदीदा फैंटेसी शो ‘बालवीर रिटन्स अपनी रोचक कहानी और बेहद काबिल कलाकारों के दमदार अभिनय के साथ लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें बालवीर के रूप में देव जोशी, तिमनासा के रूप में पवित्रा पुनिया और बालपरी के रूप में शर्मीली राज जैसे टैलेंटेड कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।

शूटिंग पर रोक लगने की वजह से ‘बालवीर रिटन्स के सभी कलाकार घर पर हैं, लेकिन इस समय का सदुपयोग ऐसी चीजों को सीखने और करने में कर रहे हैं जोकि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ी जादुई बना दे। इस शो की परियां अभी तो अपनी सुपर-पावर का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं, लेकिन बालपरी की भूमिका निभा रही, शर्मीली राज ने अपने असली सुपरपावर को खोज निकाला है। इससे उन्हें इस मुश्किल समय में अपने उत्साह को बनाये रखने में मदद मिल रही है।

शर्मीली राज उर्फ बालपरी का कहना है, मुझे लगता है कि सुपरपावर अपने अंदर की अच्छाई और बुराई की लड़ाई लडऩा होता है। और खुद को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते रहना होता है। हर इंसान के अंदर अच्छाई और बुराई होती है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने नकारात्मक विचारों और अपने आस-पास की नकारात्मकता को कम करने में सक्षम हूं। यह खूबी मेरे किरदार, बालपरी से काफी मिलती-जुलती है। मेरी इस क्षमता ने मुझे इस अनिश्विचतता तथा मुश्किल समय में मेरी काफी मदद की है। जब हमारी जिंदगी ने अचानक ऐसा मोड़ ले लिया है तो ऐसे में नकारात्मक विचार बहुत ही जल्दी आते हैं। इसलिये, मेरी सबसे बड़ी शक्ति है कि खुद को इमोशनली और फिजिकली पॉजिटिव बनाकर रखूं। अचानक आये इस बदलाव का सामना किस तरह कर रही हैं, इस बारे में पूछने पर शर्मीली कहती हैं, मैंने कभी भी जीवन में काम पर ना जाने की कल्पना नहीं की थी। घर पर ही रहने के इस नये बदलाव के साथ तालमेल बिठा पाना और अपने जुनून यानी एक्टिंग के लिये काम ना करना, मेरे लिये काफी मुश्किल था। लेकिन समय के साथ मुझे इस बात का अहसास हो गया कि काम के बिना भी जिंदगी हो सकती है और इस वक्त ने मुझे अपने ऊपर काम करने का मौका दिया। मुझे मेरे परिवार के और करीब आने का मौका मिला। शर्मीली आगे कहती हैं, यह ब्रेक तरोताजा करने वाला और पूरी तरह से नया अनुभव है। मुझे फिर से कैमरे के सामने जाने और अपने किरदार, बालपरी में आने का बेसब्री से इंतजार है।

आ रहा है जोकर का दूसरा पार्ट, क्या लेडी गागा निभाने वाली है हार्ले क्वीन का किरदार?
स्टंट शूट के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि बाल-बाल बच गए फ्रेडी दारूवाला, मौत को देखा करीब से, साझा किये अनुभव
आ गया पठान : धमाकेदार एक्शन ने मचाया गदर, सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइन… जानिए क्या है पठान पर पहला रिव्यू
रक्षा बंधन: राम चरण ने ट्रेलर को बताया खूबसूरत और पवित्र, अक्षय ने किया अन्ना का शुक्रिया…
अपनी व्यस्त शूटिंग से छुट्टी लेकर बंगला साहिब पहुंची संदीपा धर, चखा गोलगप्पे का स्वाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं, याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार
Next Article जऱीन खान ने अपनी अगली मानवीय कहानी हम भी अकेले तुम भी अकेले में निभाया अलग किरदार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?