ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 400 प्रवासी मजदूरों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए फिर सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

400 प्रवासी मजदूरों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए फिर सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ

By @dmin
Published: July 14, 2020
Share
SHARE

पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन की वजह से फँसे मजदूरों को घर पहुंचाने में उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं। वो उनके लिए बसों से लेकर खाने-पीने की चीज़ों तक का इंतजाम कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से सोनू सूद ने उन 400 प्रवासी मजदूरों और कामगारों के परिवार मदद करने का जिम्मा लिया है जो अपने प्रियजनों को खो चुके हैं या फिर घर वापस आने के दौरान यात्रा में घायल हुए थे।

सफर में घायल और मारे गए प्रवासी मजदूरों के परिवारों की करेंगे मदद

दरअसल लॉकडाउन खुलने के बाद जब मजदूर अपने घरों के लिए निकले तो एक बड़ी संख्या में लोग या तो सफर में घायल हुए या उनका निधन हो गया। ऐसे 400 प्रवासी मजदूरों के परिवारों की मदद करने के लिए एक बार फिर सोनू सूद आगे आए हैं। खबरों के अनुसार, सोनू सूद अपनी टीम और अपनी दोस्त नीती गोयल के साथ इन परिवारों की आर्थिक मदद करेंगे क्योंकि इनमें से ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर थे और उनके परिवारों के पास आय का कोई जरिया नहीं है।

इसके अलावा सोनू और उनका ग्रुप प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा और उनके घर बनवाने का खर्च भी उठाएंगे। इस बारे में सोनू ने कहा, ‘मैंने फैसला किया है कि जो प्रवासी मजदूर सफर के दौरान घायल या मारे गए उनके परिवार को एक सुरक्षित भविष्य दिया जाए। मुझे लगता है कि उनकी मदद करना मेरी निजी जिम्मेदारी है।’

इस समय सोनू और उनकी टीम उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकारियों से संपर्क में हैं और जो मजदूर मारे गए या घायल हुए, उनका पूरा डेटा मांगा गया है। इस डेटा में उन परिवारों का पता और बैंक डीटेल्स भी शामिल होंगी। जिससे की डायरेक्ट उनके अकाउंट में आर्थिक सहायता राशि को ट्रांसफर किया जा सकेगा।

आजकल हम ज्यादा हार्श हो गए हैं, हिट और फ्लॉप फिल्में बनती रहेंगी: आलिया भट्ट
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बाद पठान से जॉन अब्राहम का लुक रिवील, जानें क्यों बने विलेन
रिचा चड्ढा को मिला भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉर्ड, बोलीं- इंडस्ट्री में गॉडफादर के बिना अवॉर्ड मिलना बेशकीमती है
‘केजीएफ 2 को सिनेमाघरों में पूरे हुए 100 दिन, मेकर्स ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट
अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की “थप्पड़” 28 फरवरी को होगी रिलीज़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन
Next Article 51 करोड़ की पुरानी मुद्रा वापस करना चाहता है तिरुमला तिरुपति देवस्थानम, वित्त मंत्री से की मुलाकात 51 करोड़ की पुरानी मुद्रा वापस करना चाहता है तिरुमला तिरुपति देवस्थानम, वित्त मंत्री से की मुलाकात

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?