ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनिया की अगुवाई में विपक्ष की बैठक शुरू; ममता-मायावती शामिल नहीं, आप-शिवसेना बोलीं- हमें जानकारी नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

सोनिया की अगुवाई में विपक्ष की बैठक शुरू; ममता-मायावती शामिल नहीं, आप-शिवसेना बोलीं- हमें जानकारी नहीं

By @dmin
Published: January 13, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. देश में हो रहे छात्रों के विरोध, नागरिकता कानून, एनआरसी और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए विपक्षी पार्टियों की बैठक संसद के एनेक्सी में शुरू हो गई है। इसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बसपा प्रमुख मायावती शामिल नहीं हुईं। आम आदमी पार्टी ने भी मीटिंग में शामिल न होने का ऐलान किया। वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा के साथ सरकार में सहयोगी शिवसेना ने कहा कि उसे बैठक की जानकारी नहीं है। सपा और डीएमके भी बैठक में शामिल नहीं हो सके।
विपक्ष की बैठक में कुल 15 पार्टी शामिल हुई। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में हो रही बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राकंपा प्रमुख शरद पवार, सीपीआई नेता सीताराम येचूरी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।
‘सीएए-एनआरसी के नाम पर वामपंथी-कांग्रेस आंदोलन नहीं, बर्बरता कर रहे’
ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते ट्रेड यूनियन की स्ट्राइक के दौरान वामदलों और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों की वजह से घोषणा की थी कि वह विपक्षी बैठक में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा था- मैंने ही विपक्ष को बैठक का विचार दिया। राज्य में जो हुआ, इसकी वजह से मेरे लिए अब बैठक में शामिल होना संभव नहीं है। एनआरसी-सीएए के खिलाफ सबसे पहले मैंने आंदोलन शुरू किया। सीएए-एनआरसी के नाम पर वामपंथी और कांग्रेस जो कर रहे हैं, वह आंदोलन नहीं, बल्कि बर्बरता है।
मायावती ने प्रियंका की पीड़ितों से मुलाकात को ड्रामा बताया था
मायावती ने भी हाल ही में राजस्थान में कोटा के एक अस्पताल में बच्चों की मौत के आंकड़ों को लेकर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस महासचिव बच्चों को खोने वाली माताओं से मिलने के लिए कोटा नहीं जाएंगी, तो उत्तर प्रदेश में पीड़ित परिवारों के साथ उनकी मुलाकात को राजनीतिक हित और ड्रामा ही माना जाएगा।
शिवसेना और आप ने कहा- हमें बैठक की जानकारी नहीं
शिवसेना और आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसे दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक की जानकारी नहीं थी। लोकसभा में शिवसेना संसदीय दल के नेता विनायक राउत ने न्यूज एजेंसी से कहा- हमें ऐसी किसी बैठक की जानकारी नहीं है। हमें ऐसी किसी बैठक में नहीं बुलाया गया, इसलिए अब तक हमने इसमें शामिल होने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया। मुंबई में शिवसेना के तमाम नेताओं ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी और कहा कि लोकसभा में पार्टी के नेता ही इस बारे में बयान देंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा- हमारी पार्टी को इस बैठक के बारे में जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।
सोनिया ने सीएए को विभाजनकारी कानून बताया था
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने शनिवार को नागरिकता कानून को एक भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी कानून करार दिया था, जिसका उद्देश्य लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना है। पार्टी ने सीएए को तत्काल वापस लेने और एनपीआर की प्रक्रिया को रोकने की मांग की थी।
कई मुख्यमंत्रियों ने कहा- वे सीएए-एनआरसी लागू नहीं करेंगे
पिछले महीने सीएए को लेकर विरोध कर रहे दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बाद देशभर के यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इसमें राजनीतिक दल भी शामिल हो गए थे। भाजपा ने सीएए को लेकर कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी और कांग्रेस शासित राज्यों में कई मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वे अपने राज्यों में सीएए या एनआरसी की अनुमति नहीं देंगे। उधर, केरल के विधानसभा में सीएए को राज्य में पारित नहीं किए जाने संबंधी प्रस्ताव भी पास किया गया था।

कानपुर में फिर बवाल, उपद्रवियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पीएम की सुरक्षा में चूक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने गठित की पांच सदस्यीय कमेटी, जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में होगी जांच
देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के 13 और मामले मिले, कुल मरीजों की संख्या 71 हुई
देश में एक दिन में अभी तक की सबसे ज्यादा रिकवरी, 24 घंटे में 56383 मरीज हुए ठीक
अब नीलाम होगी भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की प्रॉपर्टी, कोर्ट ने बैंकों को दी इजाजत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार फ्लाई पास्ट में शामिल होगा 350 किमी/घंटे से ज्यादा रफ्तार से उड़ान भरने वाला अपाचे हेलिकॉप्टर
Next Article मुख्यमंत्री करेंगे युवा महोत्सव का समापन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?