ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनिया का वादा अब तक नहीं हुआ पूरा? सिब्बल के बयान से फिर कलह के संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सोनिया का वादा अब तक नहीं हुआ पूरा? सिब्बल के बयान से फिर कलह के संकेत

By @dmin
Published: January 18, 2021
Share
सोनिया का वादा अब तक नहीं हुआ पूरा? सिब्बल के बयान से फिर कलह के संकेत
सोनिया का वादा अब तक नहीं हुआ पूरा? सिब्बल के बयान से फिर कलह के संकेत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कुछ समय पहले कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर 23 असंतुष्ट नेताओं के पत्र से जो पार्टी की आंतरिक कलह जगजाहिर हुई थी, उस पर बवाल अभी तक थमा नहीं है। कांग्रेस के सक्रिय नेतृत्व और बदलाव को लेकर पत्र लीक होने के बाद सोनिया गांधी ने असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात की थी और आंतरिक चुनाव को लेकर वादा किया था, मगर कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल की मानें तो इस दिशा में अब तक कुछ भी नहीं हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कपिल सिब्बल ने कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ खुली बातचीत कर आंतरिक चुनाव कराने का वादा किया था, मगर अब तक इस मसले पर कोई जवाब नहीं आया है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि ये चुनाव कब और कैसे कराए जाएंगे।

सोनिया गांधी के साथ बैठक को लेकर कपिल सिब्बल ने कहा कि दुर्भाग्य से मैं उस बैठक में नहीं था, क्योंकि मैं यात्रा पर था। मगर मुझे लगता है कि हमने खुली बातचीत की थी। और जाहिर है, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि चुनाव होगा। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये चुनाव कब और कैसे होंगे। हमारा मानना है कि पार्टी के आंतरिक चुनाव संविधान के प्रावधानों के अनुरूप ही कराए जाएंगे।
राहुल गांधी के दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा वाले सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा कि हम चर्चाओं-अटकलों का जवाब नहीं देते, हम वास्तविकाता का जवाब देते हैं। जब चर्चा के टेबल पर यह बात आएगी, तो हम इसका जवाब देंगे। क्या राहुल की वापसी से पार्टी में कुछ परिवर्तन होगा, इस सवाल पर सिब्बल ने कहा कि मुझे इस बारे में पता नहीं है। मुझे लगता है कि यह सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि पार्टी में किस तरह से संविधान की प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस के सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ विचार विमर्श भी काफी अहम है।
किसानों के प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल ने कहा कि किसानों के इस आंदोलन से बचने का एक मात्र रास्ता है कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिसमें एमएसपी की गारंटी हो। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जब इंडस्ट्री को मैक्सिमम सपोर्ट मिल रहा है, किसान न्यूनतम समर्थन की मूल्य की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने जो कुछ भी किया है, वह बिना सोचे समझे किया है- चाहे वह नोटबंदी हो, जीएसटी या फिर कृषि कानून।

Breaking: खनन माफिया और पुलिस की बीच फायरिंग में BJP नेता की पत्नी की मौत, गोली लगने से 5 पुलिसकर्मी घायल
माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने गए तीन रूसी पर्वतारोही लापता, तलाश जारी
किसानों की जरूरत के हिसाब से समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
रथयात्रा की भीड़ में मोबाइल चोरी, फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे… तीन पहले हो चुकी है तीन की गिरफ्तारी
खेत से लौट रहे ग्रामीण पर भालुओं का हमला, सिर-पीठ पर गंभीर चोट, मेकाज रेफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान में बवाल, सिंध में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन, अलग देश बनाने की मांग पाकिस्तान में बवाल, सिंध में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन, अलग देश बनाने की मांग
Next Article थ्री इडियट्स के रैंचो की तरह लैब टेक्नीशियन ने चलती ट्रेन में कराई डिलीवरी थ्री इडियट्स के रैंचो की तरह लैब टेक्नीशियन ने चलती ट्रेन में कराई डिलीवरी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?