ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कहीं ऑक्सीजन नहीं तो कहीं खराब हैं वेंटिलेटर, इसलिए बेकाबू है कोरोना!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कहीं ऑक्सीजन नहीं तो कहीं खराब हैं वेंटिलेटर, इसलिए बेकाबू है कोरोना!

By @dmin
Published: April 12, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

एक्सपट्र्स की टीम ने बताया इन 3 राज्यों में क्यों बेकाबू हो रहा है कोरोना
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने बीते हफ्ते सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। लगातार जारी कोरोना विस्फोट को देखते हुए बीते हफ्ते पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों संग बैठक की थी। इसके बाद पीएम मोदी के निर्देश पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में स्थिति का जायजा लेने के लिए एक्सपट्र्स की टीम भेजी गई थी। अब एक्सपट्र्स की इन टीमों ने बताया है कि आखिर वह कौन सी वजहें हैं जिनकी वजह से कोरोना संक्रमण बेलगाम हो गया है। एक्सपट्र्स की टीम ने बताया है कि महाराष्ट्र के तीन जिलों में अस्पताल पूरे भरे पड़े हैं तो वहीं तीन अन्य जिलों में ऑक्सीजन सप्लाई में समस्या आ रही है। पंजाब में एक भी ऐसा अस्पताल नहीं है जो सिर्फ कोरोना मरीजों के लिए हो और साथ ही राज्य में स्वास्थ्यकर्मियों की भी कमी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में आरटीपीसीआर टेस्ट की कमी है। जानें कहां-कैसा हाल:

महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल!
एक्सपट्र्स की टीम के मुताबिक, महाराष्ट्र के तीन जिलों में अस्पताल लगभग फुल हैं। वहीं, तीन अन्य जिलों में आक्सीजन की आपूर्ति को लेकर समस्याएं हैं, कुछ अन्य जिलों में वेंटिलेटर सही से काम नहीं कर रहे हैं। राज्य के सतारा, भंडारा, पालघर, अमरावती, जालना और लातुर जैसे जिलों में क्षमता से ज्यादा कोरोना जांच हो रही है, जिसकी वजह से टेस्ट रिपोर्ट आने में भी देरी हो रही है। महाराष्ट्र के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी सही से न हो पा रही है।

पंजाब में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के स््रस् नगर और रूपनगर जिलों में सिर्फ कोरोना मरीजों के लिए कोई भी अस्पताल नहीं है, जिसकी वजह से मरीजों को पड़ोसी जिलों या चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। रूपनगर में डॉक्टरों और नर्सों की कमी के कारण वेंटिलेटरों का सही से इस्तेमाल तक नहीं हो पा रहा है। पटियाला और लुधियाना में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की सख्त जरूरत है तो वहीं पटियाला में जांच की रफ्तार भी धीमी बताई गई है।

छत्तीसगढ़ इन जिलों में है कोरोना का कहर
एक्सपट्र्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बालोद, रायपुर, महासमंद और दुर्ग जैसे जिलों में कोरोना मरीजों के कारण अस्पताल भर गए हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में रेमेडिसविर दवा की भी कमी है। वहीं रायपुर में ऑक्सीजन की बर्बादी भी सामने आई है। वहीं दुर्ग जिले के मरीजों को किसी और अस्पताल भेजने में सबसे बड़ी अड़चन ऐंबुलेंस की कमी को बताया गया है।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के पांच राज्यों में कोरोना के 70.82 प्रतिशत ऐक्टिव केस हैं। ये पांच राज्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही कोरोना के 48.57 फीसदी ऐक्टिव केस हैं।

दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
CM बघेल का बघेल का बड़ा बयान, कहा अब छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ईडी की कार्रवाई… बताई यह वजह
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन
अवैध निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 आवासों के एक्स्ट्रा कन्सट्रक्शन को तोड़ा
Big news : केन्द्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले एक और मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, महिला नक्सली का शव व हथियार बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बंगाल चुनाव: हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात बंगाल चुनाव: हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation कोविड से निपटने लिए गए फैसलों के लिए विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री बघेल को दिया धन्यवाद…. कोरोना प्रभावित लोगों का होगा बेहतर इलाज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?