ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुराने रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, रास्ता रोक कर किया चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पुराने रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, रास्ता रोक कर किया चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: November 14, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। रास्ता रोककर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। तीन युवकों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ युवक पर हमला किया और चाकू से तब तक मारते रहे जब तक की उसकी जान नहीं चली गई। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुढियारी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह खौफनाक घटना गुढ़ियारी के नया तालाब इलाके की है। मृतक युवक का नाम मोहन साहू (32) था। मृतक युवक नया तालाब के पास ही अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह घर से निकला था। रास्ते में अनिल महतो नाम के युवक ने अपने साथियों पुखराज पटेल और अरविंद के साथ उसका रास्ता रोका और पहले तो उसकी बेदम पिटाई की और उसके बाद चाकू से उसके गले पर तब तक वार किया जब तक ही वह मर नहीं गया। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर तीनों फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद गुढियारी पुलिस एक्टिव हुई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मोहन साहू का दो माह पहले गुढ़ियारी में रहने वाले कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। इनमे से एक अनिल महतो नाम का युवक है। पुलिस ने बिना देर किए अनिल महतो को पहले गिरफ्तार किया। पूछताछ में अनिल महतो ने सारा सच उगल दिया। आरोपी ने बताया मृतक मोहन साहू ने उससे झगड़ा किया था और उससे थूक भी चटवाई थी। इसी रंजिश को लेकर अनिल महतो ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोमवार को मोहन साहू की हत्या कर दी। आरोपी अनिल के बताए अनुसार पुलिस ने आरोपी पुखराज पटेल और अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले को दी 792 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. 94 कार्यों का किया भूमिपूजन और 102 कार्यों का लोकार्पण
शहीद पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित
इन पांच पांबदियों का पंच बनाकर ब्रिटेन ने दी कोरोना को मात, क्या भारत में ऐसा संभव नहीं?
निर्वाचन कार्य में लापरवाही : प्रशिक्षण में नदरद रहे कर्मचारी, कलेक्टर ने थमाया 14 कर्मियों को नोटिस
नगर निगम की 77 करोड़ राशि के लिए बैंकों में खुले 116 खाते… विधायक वोरा ने कहा शासन से अनुमति लेकर की जाएंगी खर्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: जेल सुप्रीरिटेंडेंट सस्पेंड, मंत्री को जेल में VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप, जांच एजेंसी ने सौंपे सीसीटीवी फुटेज Big Breaking: जेल सुप्रीरिटेंडेंट सस्पेंड, मंत्री को जेल में VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप, जांच एजेंसी ने सौंपे सीसीटीवी फुटेज
Next Article Breaking news : धर्मांतरण पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, मोहन भागवत के बयान का भी दिया जवाब

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?