भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में क्रेडा द्वारा भिलाई निगम के क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सोलर हाईमास्ट लगाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्रेडा के सदस्य विजय साहू द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो में रात्रिकालिन प्रकाश व्यवस्था हेतु क्रेडा विभाग के माध्यम से 10 नग सोलर हाई मास्ट लाईट संयंत्र स्थापना की अनुशंसा की गई है। इन 10 वार्डो में से 6 वार्डो में गुरुवार को सोलर हाई मास्ट लाईट लगाने भूमि-पूजन किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विजय साहू (सदस्य क्रेडा रायपुर) उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड पार्षद व वार्ड के लोग भी उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम से वार्ड वासियों में भारी उत्साह देखा गया तथा ग्रीन एनर्जी को शहरों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु इस कार्य की वार्ड वासियों द्वारा सराहना की गई। यही नहीं क्रेडा विभाग को इस कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया गया।
सोलर हाईमास्ट लाइट के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम वार्ड – 22 शीतला तालाब, कुरूद वस्ती, वार्ड 25 मंकिनम्मा मंदिर, जवाहर नगर, वार्ड 18 कान्ट्रेक्टर कॉलोनी, वार्ड 9 पीली मिट्टी चौक, आंगनबाड़ी क्रमांक 04, वार्ड 10 अम्बेडकर भवन के पास, भीम नगर वार्ड 2 साप्ताहिक बाजार, स्मृति नगर में सपन्न किया गया है। इस मौके पर विजय साहू के अलावा विशेष अतिथि नंद कुमार कश्यप, रामा विश्वकर्मा, निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, धर्मराज शर्मा, पार्षद अनिता साहू, पार्षद लाल चंद वर्मा, पार्षइ रानू साहू, पार्षद चंदशेखर गवई, कमलेश देवांगन, तुलसी राम ध्रुव (जिला प्रभारी, क्रेडा जिला कार्यालय दुर्ग) आदि उपस्थित रहे।




