ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग की एंट्री…. शिकारियों के फंदे सूंघकर खोजेगा… मिली स्पेशल ट्रेनिंग
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 351 # 04 October 2026
October 4, 2026
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग की एंट्री…. शिकारियों के फंदे सूंघकर खोजेगा… मिली स्पेशल ट्रेनिंग
October 4, 2026
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग की एंट्री…. शिकारियों के फंदे सूंघकर खोजेगा… मिली स्पेशल ट्रेनिंग

By Mohan Rao Published October 4, 2026
Share
SHARE

बीजापुर। बस्तर के घने जंगलों में शिकारियों द्वारा वन्यजीवों को फंसाने के लिए बिछाए जाने वाले फंदों को निष्प्रभावी करने के उद्देश्य से इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली बार एक प्रशिक्षित स्निफर डॉग तैनात किया गया है। वन विभाग ने इस डॉग स्क्वॉड की सहायता से एंटी-स्नेर वॉक और मॉक ड्रिल शुरू कर दी है। यह स्निफर डॉग न केवल छिपाए गए फंदों की खोज करता है, बल्कि गंध के सहारे संभावित संदिग्ध शिकारियों के ठिकानों तक पहुंचने का अभ्यास भी कर रहा है। वन अमला गश्त को मजबूत बनाने के लिए तकनीक और डॉग स्क्वॉड के बीच समन्वय स्थापित कर रहा है।

वन अमला जंगल में एक निश्चित स्थान पर फंदा छिपाकर रखता है। इसके बाद स्निफर डॉग को फंदे की गंध सूंघाकर सुराग का पीछा करने के लिए छोड़ा जाता है। डॉग स्क्वॉड का दस्ता गंध के आधार पर आगे बढ़ते हुए संभावित संदिग्ध के स्थान तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को दोहराता है। इस तरह के नियमित अभ्यास से वन कर्मियों और डॉग स्क्वॉड के बीच तालमेल बेहतर हो रहा है।

वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता

विशाल वन क्षेत्र, घनी झाडिय़ों और दुर्गम परिस्थितियों के कारण सामान्य पैदल गश्त के दौरान हर एक फंदे को खोज पाना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। शिकारी अक्सर फंदा लगाने के बाद तुरंत उस स्थान से चले जाते हैं। ऐसे में प्रशिक्षित डॉग की सूंघने और पीछा करने की क्षमता वन अमले के काम को आसान बना रही है। ये फंदे बाघ, तेंदुए, हिरण और जंगली सूअर सहित कई अन्य वन्यजीवों की जान के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न करते हैं। फंदे में फंसकर बेजुबान जीव गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं या उनकी मृत्यु हो जाती है।

पंचकूला से मिला विशेष प्रशिक्षण

इस अभियान में शामिल स्निफर डॉग हरियाणा के पंचकूला स्थित डॉग प्रशिक्षण केंद्र से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर इंद्रावती टाइगर रिजर्व पहुंचा है। डॉग के साथ उसके हैंडलर को भी गहन प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान डॉग को फंदे की गंध पहचानने और उसके आधार पर सुराग जुटाने में पारंगत किया गया है। वहीं, हैंडलर को डॉग के शारीरिक संकेतों को समझने और वन कर्मियों के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाने की कला सिखाई गई है।

You Might Also Like

चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

Mohan Rao October 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
Next Article shreekanchanpath 351 # 04 October 2026
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?