ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में बिजली संकट के हालात: बिजली उत्पादन केन्द्रों में केवल इतने दिनों का बचा है कोयले का स्टॉक, क्यों आया भारत में यह संकट… पढ़े पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeaturedNational

देश में बिजली संकट के हालात: बिजली उत्पादन केन्द्रों में केवल इतने दिनों का बचा है कोयले का स्टॉक, क्यों आया भारत में यह संकट… पढ़े पूरी खबर

By @dmin
Published: October 6, 2021
Share
Situation of power crisis in the country: There is only so many
Situation of power crisis in the country: There is only so many
SHARE

श्रीकंचनपथ न्यूज डेस्क, भिलाई।
चीन की तरह देश में बिजली संकट के हालात पेदा हो गए हैं। आने वाले दिनों में देश में भारी बिजली संकट पैदा हो सकता है। ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक कोयले पर आधारित बिजली उत्पादन केंद्रों में कोयले का स्टॉक बहुत कम हो चुका है।बता दें कि देश में 70 फीसदी बिजली उत्पादन कोयले के द्वारा ही होता है। जानकारी के मुताबिक कुल 135 थर्मल पावर प्लांट्स में से 72 के पास कोयले का तीन दिन से भी कम का स्टॉक बचा हुआ है। जबकि 50 पावर प्लांट ऐसे है जहां कोयले का चार से 10 दिन का स्टॉक है।

ऊर्जा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिजली संकट के पीछे एक वजह कोरोना काल भी है जिसमें दफ्तर के काम से लेकर अन्य काम घर से ही निपटाए जा रहे थे और लोगों ने इस दौरान जमकर बिजली का इस्तेमाल किया। दूसरी वजह हर घर बिजली देने का लक्ष्य, जिससे पहले के मुकाबले बिजली की मांग काफी बढ़ी हुई है। ऊर्जा मंत्रालय के एक आंकड़े के अनुसार 2019 में अगस्त-सितंबर महीने में बिजली की कुल खपत 10 हजार 660 करोड़ यूनिट प्रति महीना थी। यह आंकड़ा 2021 में बढ़कर 12 हजार 420 करोड़ यूनिट प्रति महीने तक पहुंच गया है।

भारी बारिश से खदानों में भरा पानी
वहीं अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण खदानों में पानी भर जाने की वजह से कोयले की निकासी नहीं हो पा रही है। केवल यूपी ही नहीं पूरे देश में कोयले का संकट खड़ा हुआ है। जिन बिजलीघरों में कोयले का स्टॉक कम रह गया है वहां उत्पादन घटा दिया गया है ताकि इकाइयां पूरी तरह बंद करने की नौबत न आए। यूपी में बिजली के उत्पादन में तक रीबन 2000 मेगावाट की कमी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि चूंकि अभी मांग बहुत ज्यादा नहीं है इसलिए स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन, इसी सप्ताह नवरात्रि के साथ शुरू हो रहे त्यौहारी सीजन में मांग बढऩे की संभावना है।

2021 में 18 फीसदी तक बढ़ गई है कोयले की खपत
2021 के अगस्त-सितंबर महीने में कोयले की खपत 2019 के मुकाबले 18 फीसदी तक बढ़ गई है। भारत के पास बहुत बड़ा कोयला का भंडार है, लेकिन खपत बढऩे से इसपर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा भारत को कोयले का आयात इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों से करता है। सबसे बड़ी बात यह भी है कि कोयले की कीमत में तिगुनी वृद्धि हो गई है।

चीन में भी बिजली संकट, ऐसे निपट रही सरकार
बता दें कि पिछले दिनों चीन के कई प्रांतों में कोयले की कमी के कारण लोगों को बिजली की खपत घटाने को कहा गया था। ये सिलसिला दस दिन पहले शुरू हुआ। सबसे पहले झेजियांग प्रांत में बिजली कारखानों को हर तीन दिन पर 24 घंटों के लिए उत्पादन रोकने को कहा गया। इस कारण शॉपिंग मॉल्स, सिनेमा घरों, बार आदि को अपने काम के घंटे कम करने और हीटिंग सिस्टम को बंद करने का निर्देश दिया गया। चाइना इकॉनोमिक वीकली ने ये खबर छापी है। बाद में उसके आधार पर दूसरे चीनी समाचार माध्यमों ने भी ये खबर दी थी। अब इसी तरह के हालात भारत में भी उत्पन्न हो रहे हैं।

खुशखबरी: सरकार नहीं वसूलेगी कोई भी नया टैक्स, जानिए कारण
बिहार विधानसभा चुनाव: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति
दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल
नन्हीं गरिमा की मासूम शरारत में शामिल हुए मुख्यमंत्री, फिर छलका बच्चों के प्रति प्रेम
सर्दियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द को दूर करने के उपाय…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The common man got a shock again…. The country's oil आम आदमी को फिर लगा झटका…. देश की ऑयल कंपनियों ने बढ़ाया घरेलू गैस का दाम…. जाने अब कितनी चुकानी होगी कीमत
Next Article For the first time after decades, there was no water logging in Shankar Nagar दशकों बाद पहली बार शंकर नगर में नहीं हुआ जल भराव… विधायक वोरा ने कहा- 16 करोड़ का शंकर नाला सुदृढ़ीकरण जल्द होगा पूरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?