ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बड़ी प्रगति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

जशपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बड़ी प्रगति

By Poonam Patel
Published: June 6, 2026
Share
विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण, इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की संभावना
विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण, इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की संभावना
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के संकल्प को साकार करने की दिशा में जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में जशपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर में मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज एवं नेचुरोपैथी कॉलेज की स्थापना की भी प्रक्रिया जारी है। इन संस्थानों के शुरू होने से न केवल जिले के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।

विशेषज्ञ टीम ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारियों का जायजा लेने तथा वैकल्पिक व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए 5 जून को रायपुर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम जशपुर पहुंची। टीम ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए जिला चिकित्सालय जशपुर तथा शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु झारगांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने उपलब्ध अधोसंरचना, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, अस्पताल सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण की जा सकें।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

मेडिकल कॉलेज के संचालन से जशपुर सहित आसपास के आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, स्वास्थ्य अधोसंरचना मजबूत होगी तथा गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा अवसर

मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जशपुर और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध होने से क्षेत्र के युवाओं को डॉक्टर बनने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

निरीक्षण दल में डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अभिजीत कुमार दीवान, डॉ. आभा एक्का, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज जशपुर के डीन डॉ. एस.पी. कुजूर तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए नियुक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बी.आर. सिदार शामिल थे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.डी. कश्यप, हॉस्पिटल कंसल्टेंट राजेश कुमार कुरील सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मेडिकल कॉलेज की स्थापना जशपुर जिले के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

ODI World Cup 2023 : आज से क्वालिफायर राउंड का आगाज…. जानिए क्वालीफाइंग राउंड का पूरा शेड्यूल
कोरोना संकट के बावजूद भी किसानों के हितों की नहीं होगी अनदेखी…. खरीफ के लिए खाद-बीज की व्यवस्था में जुटी सरकार…. सहकारी समितियों में तेजी से हो रहा खाद बीज का भंडारण
एक्शन में विधायक ललित, बोले- दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में डीएमएफ और बीएसपी सीएसआर के कार्यों में अनियमितता की होगी जांच
Gustakhi Maaf: यही बीमारी ले डूबेगी कांग्रेस को
छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 6 करोड़ का गांजा, नारियल भूसी में छिपाकर कर रहे थे तस्करी, तीन गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरोग्य अमृत अवलेह और जशक्राफ्ट ब्रांड की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर में जशपुर वनमण्डल के वनोपज एवं हस्तशिल्प उत्पादों ने बटोरी सराहना
Next Article आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर समाधान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?