ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अम्बिकापुर के शुभम अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल में किया ऑल इंडिया टॉप, कलेक्टर ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhEducationFeaturedsarguja

अम्बिकापुर के शुभम अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल में किया ऑल इंडिया टॉप, कलेक्टर ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

By Mohan Rao
Published: March 25, 2025
Share
शुभम अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल में ऑल इंडिया टॉप किया
SHARE

अम्बिकापुर। धैर्य और कठिन परिश्रम के बल पर आप सफलता के मुकाम तक पहुंच सकते हैं, परिस्थिति कैसे भी हो आप सकारात्मक ऊर्जा और कठिन परिश्रम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। ऐसा कहना है कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) में ऑल इंडिया टॉप करने वाले शुभम अग्रवाल का। उन्होंने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विलास भोसकर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने शुभम की सफलता पर शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया एवं बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर विलास भोसकर ने शुभम को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रथम प्रयास में एसएससी सीजीएल में ऑल इंडिया टॉप कर शहर ही नहीं पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आपकी सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करेगी। शुभम ने अपना सक्सेज मंत्र बताते हुए कहा कि सफलता के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। मुझे यह सफलता एक दिन में नहीं मिली है। पिछले 6 से 7 सालों से लगातार कठिन परिश्रम की। तब जाकर यह सफ़लता मिली है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई एग्जाम दिए हैं। फर्स्ट अटेंम पास करने के बाद अगले स्टेज में निराशा हाथ लगी। लेकिन मैंने अपना मनोबल गिरने नहीं दिया। कठिन परिश्रम करता रहा जिसके बदौलत आज सफलता मिली।

उन्होंने बताया कि वे मीडिल क्लास फैमिली से आते हैं आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने विकल्प के तौर पर कोचिंग क्लास भी चलाया। जिससे आर्थिक तनाव कम हुआ और कड़ी मेहनत की कलेक्टर से सम्मान मिलने पर शुभम ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अमृतलाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डीके कश्यप,जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा, एसपीओ श्री रविशंकर पांडेय, जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पड़ोसियों को डरा-धमका रहा चीन, राष्ट्रीय सुरक्षा व आर्थिक हितों के लिए बन रहा खतरा
BSP News: एसएमएस-2 के इतिहास में पहली बार पांच कास्टर का एक साथ संचालन
ब्रेकिंग न्यूज : ITBP के सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी… देर रात तक ऑफिस में रुका था, सुबह मिली लाश
रोती हुई बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाकर पोछेे आंसू, तीन लाख की सहायता की घोषणा की और बिटिया की मुस्कान लौट आई
छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएफआरडीए को लिखा पत्र, पुरानी पेंशन योजना के लिए वापस मांगे 17240 करोड़ रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Internship Scheme : देश के प्रतिष्ठित कम्पनियों में युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Next Article मेरठ की मुस्कान जैसा एक और कांड… शादी के 15 वें दिन पति की करवाई हत्या, मुंह दिखाई के पैसों से दी सुपारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?