ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: PM Internship Scheme : देश के प्रतिष्ठित कम्पनियों में युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhdhamtariFeaturedRaipur

PM Internship Scheme : देश के प्रतिष्ठित कम्पनियों में युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

By Mohan Rao
Published: March 25, 2025
Share
SHARE

बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की कवायद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के की कवायद की जा रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे सेल, एनटीपीसी, पीजीसीआईएल, एसईसीएल, जिंदल, एचडीएफसी बैंक आदि में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना के तहत आवेदन के लिए आगामी 31 मार्च तक आवेदन लिए जा रहे हैं। धमतरी जिले के भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री (धमतरी) और जिले के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में शिविर लगाया जा रहा है।

संस्था के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ने बताया कि धमतरी जिले के युवाओं के लिए पंजीयन एवं आवेदन के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इच्छुक युवा इस शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि 21 से 24 वर्ष तक की आयु के दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ऐसे विद्यार्थी, जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हों और किसी किसी नियमित जॉब अथवा नियोजन में कार्यरत न हो तथा आवेदक के परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में न हो एवं वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो पात्र होंगे।

आवेदन प्रक्रियाः प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर इच्छुक युवा निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लोक सेवा केंद्रों या स्वयं के मोबाइल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक), सभी अंकसूची की प्रति, बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना होगा। संस्था के प्राचार्य ने धमतरी जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपनी नौकरी पाने की संभावना को मजबूत करें। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री, धमतरी या संबंधित आईटीआई संस्थानों से संपर्क किया जा सकता है।

भिलाई पहुंचे रेलवे जीएम तरुण प्रकाश : मेमू कार शेड, रनिंग रूम का निरीक्षण… दिए आवश्यक निर्देश
जिला अस्पताल की एक और बड़ी उपलब्धि, डॉक्टरों ने लौटाई आंखों की रौशनी
अजीत डोभाल की अध्यक्षता में अफगानिस्तान पर दिल्ली में बैठक शुरू, सात देश शामिल
जांजगीर-चांपा पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हैलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत
18 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाने के करीब पहुंचा छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहीद दिवस पर भिलाई के युवाओं ने निकली विशाल संदेश यात्रा, शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि
Next Article अम्बिकापुर के शुभम अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल में किया ऑल इंडिया टॉप, कलेक्टर ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?