ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Shocking news : पति-पत्नी के बीच अनबन से रेलवे को उठाना पड़ा 3 करोड़ का नुकसान… जानिए ऐसा क्या हुआ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Shocking news : पति-पत्नी के बीच अनबन से रेलवे को उठाना पड़ा 3 करोड़ का नुकसान… जानिए ऐसा क्या हुआ?

By Mohan Rao
Published: November 7, 2024
Share
पति-पत्नी के बीच अनबन से रेलवे को उठाना पड़ा 3 करोड़ का नुकसान
SHARE

बिलासपुर। क्या कभी ऐसा हो सकता है कि पति-पत्नी के बीच की अनबन के कारण रेलवे को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा हो। छत्तीसगढ़ में ऐसा मामला सामने आया है। रेलवे में स्टेशन मास्टर पति का अपनी पत्नी से विवाद था। ड्यूटी के दौरान दोनों में फोन पर अनबन हो रही थी। इस बीच किसी बात पर स्टेशन मास्टर ने ओके कहा और दूसरे स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रवाना कर दिया। इससे ट्रेन दूसरे रूट पर चली गई। इससे रेलवे को 3 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। इसके कारण स्टेशन मास्टर को भी निलंबित कर दिया गया।

दरअसल यह प्रकरण बिलासपुर हाईकोर्ट में तलाक की अर्जी लगाने वाले व्यक्ति के कारण सामने आया। पत्नी से विवाद के कारण रेलवे को नुकसान हुआ तो हाईकोर्ट ने भी पति की तलाक याचिका को मंजूर कर लिया। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में सुनवाई करते हुए पत्नी के व्यवहार को मानसिक क्रूरता माना और ही पति को तलाक के लिए हकदार माना है। यह पूरा मामला दुर्ग जिले के भिलाई से जुड़ा हुआ है।

शादी के बाद पुराने अफेयर की बात आई सामने
यह पूरा विवाद लगभग 14 साल पहले शुरू हुआ। भिलाई निवासी युवती की 12 अक्टूबर 2011 में हिन्दू रीति रिवाज से विशाखापट्टनम निवासी शख्स से हुई। युवती का पति रेलवे में स्टेशन मास्टर है। पति ने अपनी याचिका में कहा कि शादी के बाद जब 14 अक्टूबर को रिसेप्शन हुआ तब उसकी पत्नी खुश नहीं थी। उसकी पत्नी ने उसी रात को बताया कि उसका किसी अन्य से अफेयर चल रहा है और  उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुकी है। पत्नी ने कहा कि वह अपने पूर्व प्रेमी को भूल नहीं पा रही है। पति ने यह बात अपने ससुर को बताया तो उसने भरोसा दिलाया कि उसकी बेटी भविष्य में ऐसा नहीं करेगी।

शादी के बाद भी करती थी प्रेमी से बात
इसके बाद भी पत्नी में बदलाव नहीं और वह प्रेमी से बात करती थी। कई बार उसने पति के सामने ही अपने प्रेमी से बात की। आपत्ति करने पर उल्टा वह पति से विवाद करने लगी। तंग आकर पति ने विशाखापट्नम फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी। इसके बाद पत्नी ने भी पति व उसके परिवार वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस लगा दिया। यही नहीं पत्नी ने अपने पति पर उसकी भाभी से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया। इसके सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पति के आवेदन को दुर्ग कोर्ट में ट्रांसफर किया गया। दुर्ग परिवार न्यायालय से आवेदन खारिज होने पर पति ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

हाईकोर्ट ने मंजूर की तलाक की याचिका
बिलासपुर कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों का सुना और उसके बाद पति की याचिका को मंजूर करते हुए तलाक को मंजूरी दे दी है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की बेंच में हुई। हाईकोर्ट ने सुनवाई डिवीजन बेंच ने कहा कि पति से फोन पर झगड़ा करने के कारण रेल कर्मी पति को निलंबित होना पड़ा। साथ ही पत्नी ने अपने पति के परिवार वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की झूठी रिपोर्ट लिखाई और भाभी से अवैध संबंध होने के आरोप लगाए। डिवीजन बेंच ने कहा कि पत्नी की यह सब हरकत पति के साथ मानसिक क्रूरता है। इसके बाद हाईकोर्ट ने दुर्ग परिवार न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए पति के तलाक की याचिका को मंजूर कर लिया।

तीरथगढ़ में बांस की नाव पर रोमांच, वन मंत्री केदार कश्यप बोले- इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मुर्गे ने युवक को पहुंचा अस्पताल, दावत में पहुंचा था दोस्त के साथ… फिर हो गया यह कांड
प्रेमी जोड़े ने कोलड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, जंगल में दोनों की लाश देखकर फूट-फूटकर रोने लगे परिजन, दो दिन पहले भागे थे घर से
गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढिय़ा सीएम ने समझाया बकैती का मतलब
“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष : वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव, 7 नवंबर से भव्य शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे ने बनाया रिकार्ड : एक दिन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों ने की ट्रेन जर्नी
Next Article वैशाली नगर कॉलेज में संगोष्ठी : छत्तीसगढ़ के आदीवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद, योगदान को सराहा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?