ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Shocking news : 8 साल के बच्चे को डसना कोबरा को पड़ गया महंगा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हैरान-परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Shocking news : 8 साल के बच्चे को डसना कोबरा को पड़ गया महंगा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हैरान-परेशान

By Mohan Rao
Published: October 30, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां जहरीले सांपों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में यहां सर्पदंश की घटनाएं भी बड़ी संख्या में होती है। जिले के पंडरापाठ में भी सर्पदंश का एक मामला सामने आया। संर्पदंश का यह मामला अपने आप में हैरान कर देने वाला है। यहां एक कोबरा ने 8 साल के बच्चे को डस लिया। इससे बच्चे को इतना गुस्सा आया कि उसने कोबरा को पकड़ा और दातों से काट दिया। इससे कोबरा तो मर गया लेकिन कोबरा के डसने के बाद भी बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। इस घटना से डॉक्टर भी हैरान व परेशान है।

मिली जानकारी के अनुसार बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ में रहने वाला पहाड़ी कोरवा बच्चा दीपक राम अपनी दादी के घर पर खेल रहा था। इस दौरान एक कोबारा वहां खेल रहे दीपक के हाथ को डस लिया। इसके बाद गुस्से में दीपक ने भी सांप को पकड़कर उसे अपने दांतों से काट लिया। शोर सुनकर बच्चे की दादी वहां पहुंची और सांप को हाथ से छुड़ाया। सांप जमीन पर बेसुध गिर गया था। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ्य हो गया लेकिन कोबरा मर गया।

गुस्से में आकर सांप को काटा
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने दीपक से पूछा कि उसने सांप को क्यों काटा तो उसने जवाब दिया कि मैं खेल रहा था तो सांप ने मुझे काटा तो मैने भी उसे काट लिया। बच्चे की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। कोबरा के डसने के बाद भी बच्चे की नीडरता ने सबको अचंभित कर दिया। इधर इस घटना के बाद जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जिले में सर्पदंश के मामलों से निपटने के लिए जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराया गया है। यही वजह है कि कोबरा के डसने के बाद बच्चे को सही समय पर इलाज मिला और वह बच गया।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : चुनावी रण में अब सीएम भूपेश की एंट्री… तीन दिन चलेगा जनसभाओं का दौर
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि: रिपोर्ट
26 अधिकारी दे रहे विभागीय परीक्षा, संभागायुक्त ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
Gustakhi Maaf: प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : खौफनाक मंजर में बदली हेलोवीन पार्टी, 151 की मौत… भगदड़ ऐसी की पैरो तले रौंद दिए गए सैकड़ों लोग
Next Article CG Crime : राजधानी में दो भाइयों ने मीडियाकर्मी को किया अधमरा, बीच बचाव करने आये युवक को भी मारा चाकू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?