ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंबई ट्रेन धमाके में बरी किए गए दोषियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedNational

मुंबई ट्रेन धमाके में बरी किए गए दोषियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

By Mohan Rao
Published: July 24, 2025
Share
मुंबई लोकल ब्लास्ट की एक तस्वीर - फाईल फोटो
SHARE

नईदिल्ली ए.। 2006 के मुंबई ट्रेन धमाके में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा बरी किए गए आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और एन कोटिश्वर सिंह ने सभी आरोपियों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है।

बता दें दो दिन पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन धमाके के सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। सोमवार को, बॉम्बे उच्च न्यालाय के जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस श्याम चांडक की विशेष पीठ ने मुंबई ट्रेन धमाके के सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया और कहा कि ‘अभियोजन पक्ष मामले को साबित करने में पूरी तरह विफल रहा और यह विश्वास करना मुश्किल है कि आरोपियों ने अपराध किया है’।

उच्च न्यायालय के फैसले को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट आरोपियों को बड़ा झटका देते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी है।  हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की जेल से रिहाई को बरकरार रखा है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि ‘उच्च न्यायालय के फैसले को मिसाल नहीं माना जाएगा’। इसका मतलब है कि जो लोग इसी तरह के आरोपों में जेल में बंद हैं, वे जमानत हासिल करने के लिए इस आदेश का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

मुंबई ट्रेन धमाके में हुई थी 187 लोगों की मौत
गौरतलब है कि 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में 187 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 800 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद इन धमाकों का कोई जिम्मेदार नहीं रह गया था। पूर्व में निचली अदालत ने 12 दोषियों में से पांच को मौत की सजा और सात को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और मामले में एक व्यक्ति को बरी कर दिया गया था। निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय ने पलट दिया था।

नर्तक दलों के साथ मंत्रियों ने भी मिलायी ताल-से-ताल साज में निभाया साथ…. मंच पर गूंजा छत्तीसगढिय़ा-सबले बढिय़ा का नारा
एक महीने में राज्य के पचास फीसदी से अधिक किसानों ने बेचा धान: अब तक 55.32 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी… अब तक 9 हजार 122 करोड़ रुपए भुगतान
जशपुर पुलिस ने  फिर पकड़ी धान की खेप, झारखंड पासिंग पिकअप में भरकर लाई जा रही थी धान
जिले में नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले, जूनियर इंजीनियर ने लगाई फांसी और महिला ने पांच मंजिल से कूदकर दी जान
एसएसएस सेक्टर-10 में कक्षा 9 वीं में एडमीशन के लिए जल्द करें आवेदन, 23 जनवरी तक है अंतिम मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव : पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का आयोजन
Next Article मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम: सीएम साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?