ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झटका: आज से महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, चुकानी होगी इतनी ज्यादा कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

झटका: आज से महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, चुकानी होगी इतनी ज्यादा कीमत

By @dmin
Published: June 1, 2020
Share
जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में आज से अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है और इसके पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। 

Contents
  • इतना महंगा हुआ गैर-सब्सिडी वाला सिलिंडर
  • इतना महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर
  • हवाई जहाज का तेल भी हुआ महंगा
  • केरोसीन की कीमत में कटौती
  • सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 
  • 15 दिन के अंतर पर ही होगी बुकिंग

इतना महंगा हुआ गैर-सब्सिडी वाला सिलिंडर

आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 593 रुपये हो गई है, जो पहले 581.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 584.50 रुपये से बढ़कर 616 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 579 रुपये से बढ़कर 590.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 569.50 रुपये का था, जो आज से 606.50 रुपये का हो गया है। 

इतना महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 110 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1139.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1029.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 1086 रुपये से बढ़कर 1139.50 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 978 रुपये से बढ़कर 1087.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 1144.50 रुपये का था, जो आज से 1254 रुपये का हो गया है। 

हवाई जहाज का तेल भी हुआ महंगा

आज से विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (्रञ्जस्न) की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 11030.62 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 33,575.37 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 38,543.37, 33,070.56 और 34,569.30 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। एटीएफ का हवाई जहाज में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होता है।

केरोसीन की कीमत में कटौती

हालांकि तेल कंपनियों ने केरोसीन की कीमतों में कटौती की है। मालूम हो कि दिल्ली केरोसीन फ्री सिटी घोषित है। इसलिए दिल्ली में केरोसीन की कीमतें जारी नहीं होती। कोलकाता में आज से एक लीटर केरोसीन की कीमत 12.12 रुपये घटकर 15.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 27.85 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह मुंबई में एक लीटर केरोसीन का भाव 13.96 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 13.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 

मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

15 दिन के अंतर पर ही होगी बुकिंग

मालूम हो कि आईओसी ने कहा था कि ग्राहक 15 दिन के अंतर पर ही रसोई गैस की बुकिंग कर सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान आईओसी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने एक वीडियो संदेश में आश्वस्त किया था कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। 

मैडम तुसाद म्यूजियम ने शाही परिवार से अलग रखीं प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का स्टैचू
बीसीजी की रिपोर्ट: भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ी निर्यात शक्ति बनकर उभर रहा
राखी भेजने डाकघर में लगी लंबी कतार, डाकघरों में रजिस्ट्री बंद, महंगे स्पीड पोस्ट से ही पार्सल भेज सकेंगे
Transfer Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
युवती से दुष्कर्म के बाद धमकी देकर युवक ने बनाया वीडियो, वायरल भी किया… चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल: रिसाली निगम को विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति
Next Article Another corona patient in Bhilai, two patients found corona positive in 24 hours भिलाई में कोरोना का एक और मरीज, 24 घंटे में दो मरीज पाए गए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में आंकड़ा 500 के पार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?