भिलाई। बढ़ते पेट्रोल डीजल के दरों पर शिवसेना का दूसरे चरण का प्रदर्शन भिलाई 3 सिरसा गेट में हुआ। जहा केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतले की शवयात्रा निकाल चौक का भ्रमण किया गया। इसके बाद यातायात चौकी के पास पुतले का दहन किया गया। शवयात्रा में केंद्र सरकार होश में आओ, बढ़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम वापस लो व शिवसेना जिंदाबाद के नारें लगे। प्रदर्शन का संयुक्त नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी ने किया।
उक्त प्रदर्शन में मुख्यत: शिवा केसरवानी, संतोष पहलवान, रमेश सिंह, शशिकान्त प्रसाद, विजय पात्रो,अंकित यादव, कामेश साहू, अजय, साहिल, अविनाश, शेखर साहू, अमर अग्रवाल, हरजीत सिगं खालसा, रौशन कूमार, विवेक निषाद, कमल, जय सोनी, अनूराग, निखील साहू, वेनू, रोशन सिगं, दिव्य सूरज, चेतन, युवराज, अभिषेक आदि शिवसैनिक शामिल हुए।
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन…. केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का निकाली शवयात्रा




