ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार राज्यों में कोरोना के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि…. दूसरी लहर की दहलीज पर भारत…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 14264 नए मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चार राज्यों में कोरोना के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि…. दूसरी लहर की दहलीज पर भारत…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 14264 नए मामले

By @dmin
Published: February 21, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है। केरल और महाराष्ट्र सहित मध्यप्रदेश, पंजाब व छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। देश के कई राज्यों में सप्ताह भर में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी देखी गई है। अचानक बढ़ रहे मामलों ने सरकार की चिंताए बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तों संक्रमण के 14,264 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। शनिवार के मुकाबले रविवार को रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कल संक्रमण के 14,000 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख से ज्यादा हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,91,651 हो गई है। वहीं, इस दौरान 90 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई है। वहीं देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,89,715 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11,667 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,45,634 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अब तक 1,10,85,173 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।
चार राज्यों में रोजाना बढ़ रहे मामले
पिछले कुछ दिनों से, देश के चार राज्यों केरल, महाराष्ट्र, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 6,112 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि केरल में 4,584 नए कोरोना के मामले मिले हैं। मध्यप्रदेश में 13 फरवरी से दैनिक मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार को राज्य में 297 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। केवल दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में कोविड-19 के 75.87 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। पिछले आंकड़ों को देखे तो 17 सितंबर, 2020 को जब कोरोना चरम पर था, तो देश में एक दिन में संक्रमितों की संख्या 97,894 के बाद, ऐसा हुआ था जब लगातार पांच दिनों तक संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अंतिम बार लगातार पांच दिनों तक कोरोना के मामलों में वृद्धि 17 नवंबर से 21 नवंबर तक दर्ज की गई थी।
इन 18 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में बेहतर स्थिति
इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें तेलंगाना, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 43,127 है जो कि कुल पॉजिटिव मामलों का 1.30 फीसदी है। मामलों में वृद्धि के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के संचरण की चेन को तोडऩे और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा-निर्देशों को फिर से दोहराया है।
छत्तीसगढ़ में मिले 263 नए मरीज, 143 मरीज हुए स्वस्थ्य
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 263 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 143 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 2 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3795 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 10 हजार 732 संक्रमित हो गई है। वहीं ?अब तक 3 लाख 3 हजार 835 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3102 हो गई है। रोज की तरह रायपुर व दुर्ग से ही सर्वाधिक मरीजों की पहचान हो रही है। रायपुर से 75 व दुर्ग से 57 मरीज सामने आए।

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पारिवारिक तनाव बताया जा रहा कारण
कलेक्टर की अपील: 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 30 अप्रैल तक लगवा लें कोविड का टीका…. वैक्सीनेशन के लिए अधिकाधिक लोगों को करें प्रेरित
मोदी कैबिनेट का विस्तार: मंत्री बनने वाले 43 सांसदों की लिस्ट जारी… जाने किन्हें मिली मंत्रीमंडल में जगह
छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुंची, डबलिन में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की गूंज
छत्तीसगढ़ में बैकफुट पर नक्सली : सुबह से जारी मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर !… बड़े लीडर्स फोर्स के घेरे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shiv Sena protest against rising petrol diesel prices पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन…. केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का निकाली शवयात्रा
Next Article One day workshop of drug inspectors and medical store operators: Judge Rajesh Srivastava said that giving banned drugs without doctor's prescription is a legal offense ड्रग इंस्पेक्टर्स एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला: न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने कहा बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवा देना कानूनन अपराध

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?