ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार: 510 अंकों की जोरदार तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार: 510 अंकों की जोरदार तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के पार

By @dmin
Published: April 29, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। तेजी का यह सिलसिला चार दिनों से जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 510.62 अंकों (1.03 फीसदी) की भारी तेजी के साथ 50244.46 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 145.40 अंक यानी 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 15009.90 के स्तर पर खुला। आज 1151 शेयरों में तेजी आई, 201 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 43 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

वैश्विक बाजारों का हाल
हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 241 अंक ऊपर 29,250 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स एक अंक की गिरावट के साथ 3,456 पर आ गया है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स आठ अंकों की बढ़त के साथ 3,190 पर कारोबार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 31 अंकों की बढ़त से 7,351 पर पहुंच गया है। जापान का निक्केई इंडेक्स 62 अंक ऊपर 29,054 पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 164.55 अंक नीचे 33,820.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 39.19 अंक नीचे 14,051.00 पर बंद हुआ। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक के अतिरिक्त सभी शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया, मारुति, सन फार्मा, आदि शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 356.27 अंक (0.72 फीसदी) ऊपर 50090.11 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 102.30 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 14966.80 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला था बाजार
कोरोना संकट के बीच हफ्ते के तीसरे दिन भी बाजार हरे निशान के साथ खुला था। सेंसेक्स 122.50 अंक या 0.25 फीसदी के उछाल साथ 49,066.64 के स्तर पर खुला था, वहीं निफ्टी 0.39 फीसदी या 57 अंकों की बढ़त के साथ 14,710.50 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को सेंसेक्स 789.70 अंकों के उछाल के साथ 49,733.84 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 211.50 अंकों के उछाल के साथ 14864.55 पर बंद हुआ।

Breaking news : कवासी लखमा को मिली जमानत, शराब घोटाले में एक साल से जेल में बंद हैं लखमा
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बदल सकता है वोटर आईडी का स्वरूप, चुनाव आयोग जारी करेगा डिजिटल आईडी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर आखर और स्पोर्ट्स फॉर डेव्हलपमेंट की शुरूआत की…
जल्द वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज…
नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले दिन सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर में चार नक्सली स्मारक ध्वस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न्यायिक अधिकारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने पर विचार करे सरकार सख्ती: बीमा कंपनियां एक घंटे में मंजूर करें कोरोना मरीजों के बिल, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Next Article कोरोना से जंग में रूस ने भी कसी कमर, भारत भेजे तमाम 'अस्त्र' कोरोना से जंग में रूस ने भी कसी कमर, भारत भेजे तमाम ‘अस्त्र’
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?