ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस में शामिल हुईं शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस में शामिल हुईं शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव

By @dmin
Published: October 14, 2020
Share
कांग्रेस में शामिल हुईं शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव
कांग्रेस में शामिल हुईं शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के महासचिव काली प्रसाद पांडे बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पांडे पहले ही बिहार के कुचायकोट निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं, जबकि सुभाषिनी राव को राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा मैदान में उतारने की उम्मीद है।
बिहार कांग्रेस के प्रमुख मदन मोहन झा ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में दोनों के शामिल होने की वजह से महागठबंधन राज्य में और मजबूत होगा। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए, सुभाषिनी राव ने कहा कि उनके पिता अपनी बीमारी के कारण बिहार में चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाए हैं।

Delhi: Loktantrik Janata Dal chief Sharad Yadav's daughter Subhashini Raj Rao joins Congress. pic.twitter.com/OGqkuULb8X

— ANI (@ANI) October 14, 2020

वहीं, टिकट बंटवारे में अनियमितताओं की रिपोर्ट के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) शेष 49 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेगी। कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को पहले चरण के चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण क्रमश: 3 और 7 नवंबर को होंगे। नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर। इसके अलावा, वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले चरण के लिए 23 या 24 अक्टूबर को एक वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।
मालूम हो कि शरद यादव अपनी पार्टी गठित करने से पहले जेडीयू में थे और उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष रहने के साथ कई वर्षों तक राजग के संयोजक की भूमिका भी निभाई। वर्ष 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण शरद यादव को जेडीयू से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह महागठबंधन का हिस्सा थे और इसी के बैनर तले मधेपुरा से चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

छत्तीसगढ़ के ऑनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम को मिला राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड… ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव फॉर गवर्नमेंट सर्विस डिलिवरी श्रेणी में मिला सम्मान
भाजपा विधायक का शव रस्सी से लटका मिला, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप
रायपुर में गर्लफ्रेंड के विवाद में दो दोस्तों ने कर दी थी तीसरे की हत्या, बोरे में बंदकर फेंक दी लाश
एडीजी स्तर के तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी: हिमांशु गुप्ता को मिला प्रशासन एवं चयन का जिम्मा
लॉक डाउन में भी श्रमिकों ने किया बेहतरीन काम: अमृत मिशन फेस टू के तहत बने 10 टंकियों की की जा रही है टेस्टिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम की दो टूक…. महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के मामलों में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त गृह विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम की दो टूक…. महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के मामलों में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
Next Article More than 75% of patients cured in India so far: 60,975 new cases reported in last 24 hours केंद्र का बड़ा फैसला: सभी मंत्रालयों व पीएसयू के लिए अनिवार्य हुई बीएसएनएल व एमटीएनएल की सेवाएं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?