ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल

By @dmin
Published: June 9, 2020
Share
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
SHARE

कोलकाता (एजेेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में जन संवाद वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वे केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाई। यह रैली इसलिए भी अहम है क्योंकि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इसे चुनाव अभियान का शंखनाद माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में 2021 के लिए उनकी यह पहली रैली थी। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं।

Contents
  • ममता दीदी गरीबों का हक क्यों मार रही हैं ?
  • अमित शाह के संबोधन की सभी बड़ी बातें-

ममता दीदी गरीबों का हक क्यों मार रही हैं ?

अमित शाह ने कहा कि आठ करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर की सुविधा पहुंचाई गई है. आजादी के 70 साल बाद ढाई करोड़ लोगों को मुफ्त बिजली दी गई है. राजनीति में दो-दो हाथ तो वे कभी भी कर लेंगे, पर ममता दीदी गरीबों का हक क्यों मार रही हैं?

अमित शाह के संबोधन की सभी बड़ी बातें-

  • बंगाल में केंद्र की योजना आयुष्मान भारत के लागू न होने को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि बंगाल में जब सत्ता बदलेगी तो शपथ के एक मिनट के अंदर आयुष्मान भारत योजना यहां लागू हो जाएगी।
  • मैं बंगाल की जनता से कहना चाहता हूं कि भले ही भाजपा को देशभर से 303 सीटें मिली हैं, लेकिन मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए बंगाल की 18 सीटों पर मिली जीत अहम है।
  • राजनीति करने के कई मैदान होते हैं, आप तय कर लीजिए, दो-दो हाथ जाएं।
  • जनधन खाते खातों को लेकर शाह ने कहा कि आज इस मुश्किल वक्त में 51 करोड़ लोगों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये डाले गए हैं।
  • जब भी जन संवाद का इतिहास लिखा जाएगा, इस वर्चुअल रैली की पहल को जरूर जगह दी जाएगी। कोविड-19 और अम्फान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि।
  • हम उन दलों में से नहीं है जो दस-दस साल सत्ता पर बैठते हैं और शिकायत करते हैं। हम हिसाब-किताब देने में विश्वास रखते हैं।
  • ये छह साल देश में परिवर्तन वाले रहे। ये छह साल 130 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन वाले रहे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
  • 2014 से बंगाल में 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई है। जब भी बंगाल का इतिहास लिखा जाएगा आपके जिन परिजनों ने जान गंवाई उनका नाम स्वर्णिम अक्षर से लिखा जाएगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र ने पर्यावरण संरक्षण में निभाया अहम योगदान…. स्थापना काल से ही बीएसपी ने भिलाई शहर को दिया हरा-भरा वातावरण
भारत को मिले पांच और राफेल विमान, अक्तूबर में लाए जाएंगे स्वदेश
रेलवे ब्रेकिंग: 17 सितंबर से बिलासपुर-भोपाल के बीच चलेगी पैसेंजर कम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
बड़ी दुर्घटना टली: दो स्कूली बसों के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद पलटी बस, गनीमत रही सवार नहीं थे बच्चें
Bhilai Breaking : ब्राउन शुगर बेचते दो बदमाश पकड़ाए, बाइक पर घूम-घूमकर कर रहे थे नशे का कारोबार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन टेस्ट मैचों के लिए कैरिबियाई टीम इंग्लैंड रवाना: इंग्लैंड पहुंचकर क्वारंटीन होंगे सभी खिलाड़ी
Next Article बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?