ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी

By @dmin
Published: June 9, 2020
Share
बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी
बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। कोविड-19 के लिए पुनरुद्देशित दवाओं की सूची में शामिल ‘भारत सीरम्स एंड वैक्सीन लिमिटेड’ (बीएसवीएल) की एक सेप्सिस दवा (यूलिनैस्टेटिन दवा) को तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण की मंजूरी मिल गई है। वह जल्द ही इसका परीक्षण करने जा रही है।
इस दवा का परीक्षण कोरोना वायरस के संभावित इलाज के तौर पर किया जाएगा। यूलिनैस्टेटिन को अभी भारत में पुराने सड़े घावों और गंभीर आग्नायकोप के इलाज में उपयोग की मंजूरी है।
मुंबई स्थित बायोफर्मासिटिकल फर्म को ड्रग रेगुलेटर से ब्रांड यू-ट्रिप के तहत बिकने वाली इंजेक्टेबल ड्रग पर परीक्षण शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। बीएसवीएल अमेरिका के निजी इक्विटी कंपनी एडवेंट इंटरनेशनल के साथ मिलकर काम कर रही है। बीएसवीएल इसके अलावा किसी अन्य कोविड-19 वैक्सीन पर काम नहीं कर रही है और फिलहाल इस पर इसकी कोई योजना भी नहीं है। 
बीएसवीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव नवांगुल ने कहा कि कंपनी ने यूलिनैस्टेटिन दवा के लिए दो महीने पहले ड्रग रेगुलेटर से संपर्क किया था।
उन्होंने बताया कि इसे उन मरीजों पर क्लिनिकल परीक्षण के लिए मंजूरी मिली, जिन्हें ‘तीव्र श्वसनतंत्र संबंधी कठिनाई रोग’ (एआरडीएस) है, ताकि यह देखा जा सके कि यह उनपर काम करती है या नहीं। 120 मरीजों पर क्लिनिकल परीक्षण जल्द शुरू किया जाएगा।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि दवा की कीमत लगभग 1,500 रुपये प्रति शीशी है। एआईओसीडी फार्मासॉफ्टेक एडब्लूएसीएस के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल तक दवा की वार्षिक बिक्री में 36 फीसदी की वृद्धि हुई है।
नवांगुल ने कहा कि इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह साइटोकिन को रोकता है, जो एक गंभीर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया है। इसमें शरीर बहुत अधिक साइटोकिन्स को रक्त में बहुत जल्दी छोड़ देता है। इसे लेकर चारों ओर स्पष्ट परिकल्पना है। कोविड-19 वाले मरीजों में एआरडीएस की स्थिति उत्पन्न होती है और उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। इस परीक्षण में देखा जाएगा कि एआरडीएस के खिलाफ यह दवा कितनी प्रभावी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षण के लिए रोगी को भर्ती में तीन महीने लगते हैं और परीक्षण 28 दिनों के लिए हैं। उसके बाद, एक डाटा विश्लेषण किया जाता है। इसमें आसानी से पांच-छह महीने लग जाते हैं।

अग्निवीर भर्ती पर बीआईटी में हुई कार्यशाला, रिटायर्ड आर्मी अफसरों ने बताया क्यों खास है सरकार की यह स्कीम
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होगी सरकारी बस सेवा, बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षक बहाल
महिला दिवस पर महापौर ने किया 50 महिलाओं का सम्मान, कहा- देश और प्रदेश में महिला बहनों ने किया जिला व शहर का नाम रोशन
भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ का आयोजन, किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, होगी कठोर कार्यवाही: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
सिरफिरे आशिक की करतूत, लड़की ने बात करना छोड़ा तो घर में घुसकर किया चाकू से हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
Next Article श्रीकंचनपथ 234 # 09 June 2020

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?