ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शादी-विवाह में आई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें : सुश्री उइके
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

शादी-विवाह में आई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें : सुश्री उइके

By @dmin Published December 23, 2019
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज यहां रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती, कात्यायनी, परित्यक्ता परिचय सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शादी-विवाह में आ गई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें तथा नई पीढ़ी के लोग भी इसमें सहयोग करें। राज्यपाल ने इस तरह के परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि इससे विवाह योग्य युवक-युवतियों को वर-वधु चुनने का अवसर उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इतनी आत्मीयता है कि मुझे लगता है कि मैं उनके बीच से हूं। मुझे विभिन्न पदों के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद का दायित्व संभालने का अवसर मिला। अलग-अलग जगह से लोग यहां आकर मुझसे मिलते हैं। उनमें एक अपनापन लगता है।

राज्यपाल ने कहा कि हर माता-पिता की यह इच्छा होती है कि वह अपनी संतानों को अच्छा पढ़ा-लिखाकर अपने जीवनकाल में समय पर उनकी शादी कर दे। जैसे-जैसे बेटी बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उनकी माता-पिता की चिंताएं भी बढऩे लगती हैं। बेटी की शादी करने के बाद उनके माता-पिता कुछ हद तक अपने आप को पितृऋण से उरिण महसूस करते हैं। किन्तु आज के जमाने में अपनी संतानों खासकर बेटियों का शादी करना उतना आसान नहीं है। शादी करने के लिए सबसे पहले योग्य वर तलाश करना पड़ता है। इस तरह के युवक-युवती परिचय सम्मेलन योग्य वर-वधु की तलाश में बहुत महत्वपूर्ण मददगार साबित होते हैं। जीवन में सब कुछ हमारी इच्छाओं के अनुरूप नहीं होता है। कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है कि बसा-बसाया गृहस्थ उजड़ जाता है और बेटियों को एकांगी जीवन जीने के लिए मजबूर हो जाना पड़ता है। विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए इस तरह के परिचय सम्मेलन उनको नया जीवन प्रारंभ करने के लिए अवसर उपलब्ध कराता है।

सुश्री उइके ने कहा कि भारतीय समाज में विवाह एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यदि हम अपने प्राचीन समय में जाएं तो यह दो परिवारों का मिलन माना जाता रहा है। दूसरे रूप में देखें तो नए परिवार का जन्म और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देना भी होता है। पहले यह सामान्य स्वरूप में था, लेकिन समय के बदलाव के साथ इनमें कुछ दूसरी सामाजिक कुरीतियां भी जुड़ती गई। इनमें दहेज प्रथा सबसे विकराल रूप में सामने आई है। कई बार समाचार पत्रों में दहेज के कारण प्रताडऩा तथा अन्य दुखद घटनाओं की खबर पढऩे को मिलती है।

कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डे ने कहा कि कलयुग संगठन का युग है। हर व्यक्ति को संगठन का अधिकार है, लेकिन जब ब्राम्हण समाज द्वारा संगठन किया जाता है, तो उसका दृष्टिकोण सर्व समाज और उनकी समस्या के समाधान की ओर होता है। विधायक श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि इस संस्था द्वारा समाज के लोगों को संगठित करने और उनके लिए आदर्श विवाह, कुंडली मिलान तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, जो कि सराहनीय है। कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री उइके का आयोजकों ने सम्मान भी किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सुश्री हर्षिता पाण्डे तथा समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin December 23, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: दंतेवाड़ा में स्ट्रॉंग रूम के बाहर पहरेदारी कर रही BJP
Next Article गेल 1.72 लाख करोड़ का बकाया भुगतान करे: दूरसंचार विभाग

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?