ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

By Poonam Patel
Published: November 26, 2026
Share
कोड़ा उपार्जन केंद्र में 40 क्विंटल धान लेकर पहुंचे किसान, बेहतर सुविधाओं और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से खुश
कोड़ा उपार्जन केंद्र में 40 क्विंटल धान लेकर पहुंचे किसान, बेहतर सुविधाओं और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से खुश
SHARE

एमसीबी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल है। शासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में की गई बेहतर व्यवस्थाओं और सरल टोकन प्रक्रिया से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है। इसी कड़ी में ग्राम कोड़ा निवासी किसान हीरा सिंह अपनी 40 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने ऑफलाइन टोकन सुविधा एवं खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। किसान हीरा सिंह ने ऑफलाइन माध्यम से टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खरीदी केंद्र पहुंचाई। इस सुविधा से किसानों को धान विक्रय में आसानी हो रही है। उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल एवं किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो रही है। वहीं, शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। इस दर के अनुसार हीरा सिंह की 40 क्विंटल धान की उपज का कुल मूल्य एक लाख 24 हजार रुपये होगा।

किसान हीरा सिंह ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑफलाइन टोकन सुविधा तथा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी पहल से धान बेचने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है।

धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, गेरसा के धान खरीदी प्रभारी हटाए गए
पेशाब में खून का जाना हो सकता है इस बड़ी बीमारी का लक्षण
साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन पर जमकर हंगामा, प्रबंधन से नाराज छात्रों ने मेन गेट पर बजाया जमकर डीजे
बंबई हाईकोर्ट: पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, याचिका पर उद्धव सरकार से जवाब तलब
निर्भया के दोषियों को जल्द हो सकती है फांसी, लेकिन तिहाड़ के पास नहीं है जल्लाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ाये रायपुर का चोर, 8 मिनट में चुराए थे 2 करोड़ के 173 आईफोन
Next Article चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?